
इजहार-ए-इश्क पर इन मैसेजेस से करें अपने प्यार को प्रपोज
– तुम्हारी हर हंसी की वजह बन सकूं तुम्हारे आंसुओं को कम कर सकूं
मेरा हर दिन तुम्हारे साथ इसी तरह गुजरे यही मेरी ख्वाहिश और मेरी आरजू है!
– दीवाना हुआ तेरा, मुझे इंकार नहीं, कैसे कह दूं कि मुझे तुझसे प्यार नहीं,
कुछ शरारत तो तेरी नजरों में भी है, मैं अकेला तो इसका गुनाहगार नहीं।
– आसमां में जिस तरह से सितारे चमकते हैं उस तरह से तुम मेरी जिंदगी की चमक हो
तुम मेरी जिंदगी की नई शुरुआत हो – उन्हें चाहना हमारी कमजोरी है,
उनसे कह नहीं पाना हमारी मजबूरी है, वो क्यों नहीं समझते हमारी खामोशी को,
क्या प्यार का इजहार इतना जरूरी है। – आंखों में प्यार तुम पढ़ नहीं पा रहे
होंठों से हम कुछ कह नहीं पा रहे। हाल-ए-दिल लिख भेजा है इस संदेश में
तुम बिन अब हम रह नहीं पा रहे। – दबी हुई मोहब्बत का इजहार करना चाहता है।
जब से देखा है मैंने तुझे ओ सनम, ये दिल सिर्फ तुम्हारा दीदार करना चाहता है।
– दिल करता है जिंदगी तुझे दे दूं जिंदगी की सारी खुशियां तुझे दे दूं
दे दे अगर तू भरोसा मुझे अपने साथ का तो अपनी सांसे तुझे दे दूं !
– जिंदगी की हर राह पर रखेंगे साथ कदम वादा है मेरा, मैंने खाई है कसम
तुम ही सारी ख्वाहिश हो मेरी मेरी हर खुशी, हां जिंदगी बन गए तुम!