
ईद पर स्टाइलिश नोज पिन के साथ कंप्लीट करें अपना लुक
बोहो नोज पिन ट्रेंडी और खूबसूरत ज्वेलरी में से एक है। यह अक्सर कई डिजाइनों, मेटल्स और
स्टोन के साथ आती है। यह नोज पिन आमतौर पर बोहेमियन लुक देती है। ऐसे में आप भी ईद के
मौके पर बोहो नोज पिन पहनकर खुद को स्टाइलिश लुक दे सकती हैं।इन तरह की नोज पिन
लड़कियों के लिए बेस्ट मानी जाती है। ऐसे में अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए आप ईद
पर इसको कैरी कर सकती हैं। यह यूनिक होने के साथ ही आपके लुक को खूबसूरत बनाने का
काम करेगी।रा नोज पिन एक अनोखी और ट्रेंडी ज्वेलरी है। जो न सिर्फ लड़कियों बल्कि महिलाओं
को भी बहुत पसंद आता है। यह नोज पिन भारतीय बंजारा समुदाय की सांस्कृतिक विरासत को
दर्शाता है। बंजारा नोज पिन हाथों से बनाई जाती है। इसको रंग-बिरंगे पत्थरों, कड़े और दाने से
सजाकर बनाया जाता है। एथनिक आउटफिट पर यह नोज पिन काफी जचती है। ऐसे में ईद के
मौके पर बंजारा नोज पिन पहनकर आप भीड़ से अलग नजर आ सकती हैं।बता दें कि स्टोन वाली
नोज पिन को आप अपने वेस्टर्न से साथ इंडो वेस्टर्न आउटफिट के साथ भी पहन सकती हैं। यह
सिंपल और क्लासी नजर आता है। इस नोज पिन को आप अपनी ईद वाली ड्रेस के साथ मैच कर
सकती हैं। वहीं यह आपके लुक में चार चांद लगाने का काम करेगा।