
जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार
जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार पहली बार इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि, पार्टी
के कुछ नेताओं द्वारा उनके विरोध की भी खबर आई थी। दो बिहारियों के बीच होने वाले इस मुकाबले में
पर सभी की दिलचस्पी है। नामांकन से पहले कन्हैया ने पूजा और हवन किया और सभी धर्मों के गुरुओं
से भी आशीर्वाद लिया। नामांकन के दौरान कन्हैया के साथ आप के नेता भी मौजूद रहे। कांग्रेस दिल्ली
में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन में लोकसभा चुनाव लड़ रही है। सीट-बंटवारे की व्यवस्था के
हिस्से के रूप में, कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि AAP ने राष्ट्रीय राजधानी में चार
निर्वाचन क्षेत्रों से उम्मीदवार खड़े किए हैं।
उत्तर पूर्वी दिल्ली से कन्हैया कुमार ने दाखिल किया नामांकन
उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र नई दिल्ली के 7 संसदीय क्षेत्रों में से एक है। यह एक सामान्य श्रेणी
की संसद सीट है जिसमें मध्य दिल्ली जिले और पूरे उत्तर पूर्वी दिल्ली जिले और शाहदरा जिले का कुछ
हिस्सा शामिल है। 2019 के लोकसभा चुनाव में मनोज तिवारी को 53.90 फीसदी वोट मिले। दिल्ली
में लोकसभा चुनाव 25 मई को एक ही चरण में होंगे। दिल्ली में 7 लोकसभा सीटों के लिए मतदान
होगा। वोटों की गिनती देशभर में सामूहिक रूप से 4 जून को की जाएगी।