
सपा विधायक और विधान पार्षदों ने यह भी आरोप लगाया कि राज्य सरकार इन मुद्दों की ओर ध्यान
नहीं दे रही है और आम जनता के हितों की अनदेखी कर रही है। इससे पहले सपा के विधान पार्षद
आशुतोष सिन्हा महंगाई के विरोध में साइकिल चलाते हुये सदन पहुंचे।वहीं विधानसभा में भी सपा
विधायकों का हंगामा जारी रहा। सपा विधायक वेल में धरने पर बैठ गये। विधानसभा अध्यक्ष उन्हें
समझाते रहे लेकिन जब सदस्य नहीं माने तो उन्होंने कहा कि तीन साल के उनके कार्यकाल में पहली
बार सदन को स्थगित करना पड़ा है। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि आप लोगों के पास पूछने के लिए
सवाल नहीं हैं, इसलिए आप लोग हंगामा कर रहे है। आप जो चाहें हम हर मुद्दा सुनने के लिए तैयार हैं।
हम आपको यह भी बता दें कि सत्र की शुरुआत से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता
में लोक भवन में भाजपा विधानमंडल दल की बैठक हुई। इसमें सत्र के दौरान विपक्षी हमलों से निपटने
की रणनीति पर चर्चा हुई। इस मौके पर दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी
मौजूद रहे। बैठक में सभी मंत्रियों और विधायकों को सत्र के दौरान पूरी तैयारी के साथ सदन में
आने के निर्देश दिए गए। सीएम ने कहा कि विपक्ष की ओर से उठाए गए हर मुद्दों का तथ्यों के साथ
जवाब देने की तैयारी करके सदन में आएं। सत्र की शुरुआत से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “….शीतकालीन सत्र के दौरान विधायी कार्य तो होंगे ही इसके
साथ ही अनुपूरक बजट भी पेश किया जाएगा।