
उन्होंने कहा कि उस बैठक में अभी तक उठाए गए कदमों पर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी तथा लंबित
मुद्दों के लिए समयबद्ध कार्य योजना तैयार की जाएगी। गोयल ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ इस
साल हमारे पास अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए कई बड़ी योजनाएं हैं। हम देख रहे हैं कि हम कितनी
जल्दी झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को उसी स्थान पर पक्के मकान उपलब्ध करा सकते
हैं। यह एक ऐसी परियोजना है जिस पर काम जारी है। हम जीवन को सुगम बनाने के लिए सड़कों
तथा अन्य बुनियादी ढांचे से संबंधित सभी कार्यों में भी तेजी ला रहे हैं।’’उन्होंने कहा कि उनके
निर्वाचन क्षेत्र में कांदिवली सहित सभी चार रेलवे स्टेशनों पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा, जो
अमृत भारत स्टेशन योजना (एबीएसएस) का हिस्सा है। इस पहल का उद्देश्य दीर्घकालिक दृष्टि
से स्टेशन का निरंतर विकास करना है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने पिछले साल बोरीवली तक हार्बर
लाइन विस्तार की घोषणा भी की थी। इससे नवी मुंबई से उत्तरी मुंबई के बीच यात्रा करने वाले
यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। मंत्री ने कहा कि वह इस क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के तरीकों
पर विचार कर रहे हैं क्योंकि ‘‘एक तरफ हमारे पास संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान है और दूसरी
तरफ हमारे पास खूबसूरत समुद्र है।