उन’ लोगों के पास हमेशा ही बहाने होते हैं देश की सफलता पर खुश ना होने के

हमारे देश 🇮🇳 की GDP बढ़ गयी तो Per Capita पर हल्ला मचाएंगे.

जब मैं कहूँगा कि पिछले आठ साल में Per capita Income

में 50% का उछाल आया है… तब कहेंगे कि HDI index में पीछे हैं.

जब मैं कहूँगा कि HDI में पिछले कुछ सालों में सुधार है,

तब कहेंगे कि Hunger Index में भारत पीछे है.

जब मैं कहूंगा कि Hunger Index में हम बुरे हैं,

तो हमसे कहीं ऊपर Ranking वालों के पेट हमारा देश क्यों भर रहा है??

उन’ लोगों के पास हमेशा ही बहाने होते हैं देश की सफलता पर खुश ना होने के

फिर ये लोग कहते हैं कि Happiness Index में हम पीछे हैं…. फिर

मैं इन्हे तथ्य देता हूँ कि इस index में हमसे 100 ranking ऊपर

वाले देश कंगाल हो गए… वहाँ पेट्रोल डीज़ल के लिए पांच पांच दिन

लोग line में लगते हैं… कई देश तो ऐसे हैं जहाँ घर से बाहर निकलने के

बाद जिन्दा आने की गारंटी नहीं…. लेकिन वह भी Happiness Index में हमसे आगे हैं… ऐसा क्यों?

फिर इन्हे कुछ नहीं सूझता तो बस अम्बानी अडानी वाले ट्रैक पर आ जाते हैं बेचारे

….. क्योंकि जितनी चाबी भरी राम ने.. उतना चले खिलौना वाला हिसाब है

…… जितना Whatsapp यूनिवर्सिटी पर पढ़ा है.. उतना उगल देते हैं

…. उससे दाए बाए पूछ लो तो निल बटे सन्नाटा हो जाता है.

कोरोना की वैश्विक महामारी का समय याद कीजिए… कैसी कैसी बातें होती थी

भारत को सभी नागरिकों को vaccine लगाने में 5,10,20 साल लगेंगे

फिर कोई चीन 🇨🇳 समर्थित मैगज़ीन के आंकड़े ले कर कहानी बनाई जाती थी

कि भारत में 60 लाख लोग मरेंगे… कोई कहता था 10 करोड़ मर जाएंगे…

फिर आंकड़े पर आते थे तो Doze Per Capita की बात होती थी

… भारत उसमे अच्छा करता था, तो Doze Coverage % की बात करने लगते थे

…. जब भारत ने उसमे अच्छा किया तो Double Doze coverage का parameter ले आए

जब हम उसमे अच्छा करने लगे, दूसरे देशों को पीछे छोड़ने लगे… तब Booster Doze % पर हल्ला मचाने लगे.

यह लोग कुंठित हैं… इन्हे यह हजम ही नहीं हो सकता कि हम एक देश के तौर पर अच्छा कर सकते हैं

….. देश कोई भी अच्छा काम करता है, तो बधाई देने या खुश

होने के बजाय यह लोग बहाने ढूंढते हैं देश की बुराई करने के.

यह तो वही बात हो गयी….. कि आपके बच्चे का result आए, merit

में उसका नाम आए…और आप उसे डंडे से मारने लगे.. क्यूंकि

वह एक दिन स्कूल पहुंचने में 2 मिनट late हो गया था…… ऐसी ही स्थिति इन लोगों की है.

उन’ लोगों के पास हमेशा ही बहाने होते हैं देश की सफलता पर खुश ना होने के

और यह सब कुछ सिर्फ इसलिए कि देश पर इनके मन विपरीत इंसान का शासन है

… इनकी विचारधारा के विपरीत वाले देश चला रहे हैं.

यह लोग हमें भक्त बोलते हैं… जो सही भी है… हम देश 🇮🇳 भक्त हैं…

देश की हर उपलब्धि पर खुश होने वाले हम लोग हैं…..

हमें कांग्रेस से नीतिगत समस्या है….. लेकिन कांग्रेस के शासन में

देश ने कोई उपलब्धि प्राप्त की है, तो हमने उसका खुले दिल से स्वागत किया हैं…

2009-2014 के बीच देश में कुछ अच्छा हुआ हो…

कोई satellite छोड़ा हो, कोई अच्छा कानून बना हो,

खेल में कुछ अच्छा किया हो.. सेना ने पाकिस्तान को ठोका हो

… या किसी भी तरह का achievement हो तो उसकी प्रशंसा की हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »