
बयान के अनुसार इस मामले में दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है
जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर,
आरोपियों के मोबाइल फोन समेत विभिन्न साक्ष्य जब्त कर लिए हैं।
पुलिस के अनुसार, घटना उस समय हुई
जब पीड़िता अपने भतीजे के साथ मोटरसाइकिल पर छेंडीपाड़ा से लौट रही थी।
पुलिस ने एक बयान में बताया कि रास्ते में
वह शौच के लिए सड़क किनारे जंगल में गई
और उसी दौरान एक ट्रैक्टर पर सवार होकर आए
तीन लोगों ने उससे कथित तौर पर बलात्कार किया।
ओडिशा में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया
बयान में कहा गया है कि हालांकि घटना तीन जुलाई की है
लेकिन पीड़िता ने मंगलवार को बगड़िया थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस के बयान में कहा गया है, ‘‘आरोपी व्यक्तियों को पकड़ने के लिएपुलिस
की तीन टीम गठित की गईं और उन्होंने एसपी की प्रत्यक्ष निगरानी में काम किया।
बयान के अनुसार इस मामले में दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है
जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने ट्रैक्टर, आरोपियों के मोबाइल फोन समेत विभिन्न साक्ष्य जब्त कर लिए हैं।