
अपने ब्रेकअप को दोनों ने निजी रखा, मगर सिंघम अगेन के प्रचार के दौरान अर्जुन ने आधिकारिक तौर पर
अपने सिंगल होने की घोषणा कर दी। लंबे समय बाद अब मलाइका ने अर्जुन की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी है।
मलाइका अरोड़ा ने कहा कि वह अपनी निजी ज़िंदगी पर चर्चा करने के लिए कभी भी सार्वजनिक मंच का
इस्तेमाल नहीं करेंगी।बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक रहे मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर
अब साथ नहीं है। उम्र में अंतर के कारण दोनों का रिश्ता हमेशा ही लोगों के निशाने पर रहा। दोनों के अलग
होने की अफवाहें हमेशा उड़ती रहती थी, जिसपर अर्जुन या मलाइका विराम लगा देते थे। लेकिन 2024 में
दोनों अलग हो गए। अपने ब्रेकअप को दोनों ने निजी रखा, मगर सिंघम अगेन के प्रचार के दौरान अर्जुन
ने आधिकारिक तौर पर अपने सिंगल होने की घोषणा कर दी। लंबे समय बाद अब मलाइका ने अर्जुन की
टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी है।
कमेंट पर Malaika Arora ने दिया रिएक्शन
हाल ही में ETimes से बातचीत में, मलाइका अरोड़ा ने कहा कि वह अपनी निजी ज़िंदगी पर चर्चा
करने के लिए कभी भी सार्वजनिक मंच का इस्तेमाल नहीं करेंगी। उन्होंने कहा, ‘मैं अपनी निजी
ज़िंदगी के बारे में बात करने के लिए कभी भी सार्वजनिक मंच नहीं चुनूँगी। इसलिए, अर्जुन ने
जो कुछ भी कहा है, वह पूरी तरह से उनका विशेषाधिकार है। ‘पिछले साल की चुनौतियों को
स्वीकार करते हुए, उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि यह सभी के लिए आगे बढ़ने और नए
साल को अपनाने का समय है, जो उनके जीवन में एक नई शुरुआत का संकेत देता है।
पेशेवर मोर्चे पर, मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में माझा येक नंबर गाने में अपनी विशेष
उपस्थिति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस बीच, अर्जुन कपूर ने सिंघम अगेन
में अपने दमदार अभिनय से तहलका मचा दिया।