
नई दिल्ली। वेस्टइंडीज और अमेरिका की धरती पर होन वाले टी-20 वर्ल्ड कप
2024 के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया गया है। विराट कोहली पर सेलेक्टर्स
का भरोसा बरकरार है, तो शिवम दुबे की किस्मत चमक उठी है। ऋषभ पंत, संजू सैमसन
और युजवेंद्र चहल जैसे खिलाड़ियों की टी-20 टीम में वापसी हुई है। आइए आपको बताते
हैं इस मेगा इवेंट के लिए चुनी गई भारतीय टीम के सेलेक्शन की पांच बड़ी बातें।टी-20
वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम का एलान हो चुका है। विराट कोहली पर सेलेक्टर्स
का भरोसा बरकरार है और उनको 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। वहीं केएल
राहुल और रिंकी सिंह को टीम में जगह नहीं दी गई है। शिवम दुबे को आईपीएल 2024 में
दमदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। चहल की भी वापसी हुई है।
किंग कोहली पर भरोसा बरकरार
विराट कोहली को लेकर कई तरह से कयास लगाए जा रहे थे कि उनके स्ट्राइक
रेट की वजह से स्टार बल्लेबाज को ड्रॉप किया जा सकता है। हालांकि, भारतीय
सेलेक्टर्स का किंग कोहली का भरोसा बरकरार है और उन्हें 15 सदस्यीय टीम में
मौका दिया गया है। कोहली का बल्ला आईपीएल 2024 में जमकर बोल रहा है
और वह 500 से अधिक रन ठोक चुके हैं।
पंत-सैमसन पर जताया गया भरोसा
सेलेक्टर्स ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए बतौर विकेटकीपर ऋषभ पंत और
संजू सैमसन पर भरोसा दिखाया है। पंत आईपीएल 2024 में बल्ले से खूब धूम
मचा रहे हैं। वहीं, राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए संजू के दमदार आंकड़ों
को भी सेलेक्टर्स नजरअंदाज नहीं कर सके हैं।
शिवम दुबे-चहल की वापसी
चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए लंबे-लंबे सिक्स लगा रहे शिवम दुबे पर
भी सेलेक्टर्स मेहरबान हुए हैं। दुबे को आईपीएल 2024 में दमदार प्रदर्शन का इनाम
मिला है। वहीं, युजवेंद्र चहल भी अपनी फिरकी के दम पर सेलेक्टर्स का भरोसा
जीतने में सफल रहे हैं।
रिंकू-राहुल और गिल पर गिरी गाज
टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए चुनी गई भारत की 15 सदस्यीय टीम में रिंकू सिंह
को मौका नहीं दिया गया है। रिंकू के साथ-साथ केएल राहुल और शुभमन गिल को
भी मुख्य टीम में जगह नहीं दी गई है। रिंकू और गिल को रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर
रखा गया है, लेकिन राहुल को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया गया है।
किंग कोहली पर भरोसा बरकरार
आईपीएल 2024 में अपनी कप्तानी को लेकर जमकर आलोचना झेल रहे हार्दिक पांड्या
को टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में रोहित शर्मा का डिप्टी नियुक्त किया गया है। हार्दिक इस
मेगा इवेंट में उपकप्तान की जिम्मेदारी संभालते हुए नजर आएंगे। जसप्रीत बुमराह को
इस बार यह जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है।