कितनी संपत्ति की मालकिन हैं पावर स्टार पवन सिंह की मां

कितनी संपत्ति की मालकिन हैं पावर स्टार पवन सिंह की मां
कितनी संपत्ति की मालकिन हैं पावर स्टार पवन सिंह की मां

 नई दिल्ली। बिहार की काराकाट लोकसभा सीट पर पावर स्टार

पवन सिंह के उतरने से मामला दिलचस्प हो गया है। मगर इस

बीच मंगलवार को उनकी मां प्रतिमा देवी ने भी निर्दलीय नामांकन

भर दिया है। मां और बेटे के एक ही सीट से उतरने से बिहार में

सियासी हलचल तेज हो गई है। 17 मई को नाम वापसी की आखिरी

तारीख है। इसके बाद ही पूरी सियासी तस्वीर साफ होगी। हलफनामे

में प्रतिमा सिंह ने अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया है। आइए जानते हैं

पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी के पास कितनी है संपत्ति…

50 ग्राम सोना और 100 ग्राम चांदी की मालकिन

प्रतिमा सिंह के पास 21,47,850 रुपये की चल और 30 लाख रुपये की

अचल संपत्ति है। वहीं नकदी के रूप में 40 हजार रुपये हैं। बैंक में कोई भी

राशि जमा नहीं है। उनके पास 17,50,850 रुपये की ग्रांड विटारा कार है।

प्रतिमा सिंह 50 ग्राम सोना और 100 ग्राम चांद की मालकिन हैं। इसकी

कीमत 3,57,000 रुपये है।

प्रतिमा सिंह पर नहीं कोई कर्ज

प्रतिमा सिंह के पास 2.6 एकड़ जमीन है। इसकी मौजूदा अनुमानित कीमत

30 लाख रुपये है। उन पर कोई मामला दर्ज नहीं है। हलफनामे में प्रतिमा सिंह

ने अपने आपको गृहिणी बताया है। वहीं उनकी आय का स्रोत कृषि है। प्रतिमा

सिंह पर कोई कर्ज भी नहीं है।

कितनी संपत्ति की मालकिन हैं पावर स्टार पवन सिंह की मां

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह को पश्चिम

बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था। मगर

पवन सिंह ने वहां से चुनाव लड़ने से इंकार दिया था। अब निर्दलीय काराकाट सीट

से ताल ठोक रहे हैं। यहां एनडीए से राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उपेंद्र कुशवाहा चुनाव लड़

रहे हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) ने राजा राम सिंह को

उतारा है। ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने प्रियंका प्रसाद पर भरोसा जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »