केंद्रीय बजट को एस जयशंकर ने रोजगार और विकास केंद्रित बताया

केंद्रीय बजट को एस जयशंकर ने रोजगार और विकास केंद्रित बताया
केंद्रीय बजट को एस जयशंकर ने रोजगार और विकास केंद्रित बताया
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को जब संसद में अपना आठवां बजट पेश किया तो वह
मधुबनी कढ़ाई वाली रेशमी साड़ी पहनकर पहुंची थी। सीतारमण के बजट भाषण के दौरान सत्तारूढ़
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सदस्यों ने बिहार का कई बार उल्लेख होने पर मेजें
थपथपाकर खुशी जताई।विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
को बधाई दी और केंद्रीय बजट 2025 की सराहना करते हुए इसे दूरंदेशी, रोजगार-केंद्रित और
विकास-उन्मुख बताया। एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए जयशंकर ने लिखा कि एक दूरदर्शी,
रोजगार-केंद्रित और विकास-उन्मुख केंद्रीय बजट 2025 पेश करने के लिए एफएम सीतारमण
जी को बधाई। बजट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के दृष्टिकोण को प्राप्त करने
के लिए एक रोडमैप बताते हुए जयशंकर ने कृषि, एमएसएमई, निवेश और निर्यात पर बजट के
फोकस पर जोर दिया। 
 

केंद्रीय बजट को एस जयशंकर ने रोजगार और विकास केंद्रित बताया

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को जब संसद में अपना आठवां बजट पेश किया तो वह

मधुबनी कढ़ाई वाली रेशमी साड़ी पहनकर पहुंची थी। सीतारमण के बजट भाषण के दौरान सत्तारूढ़

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सदस्यों ने बिहार का कई बार उल्लेख होने पर मेजें

थपथपाकर खुशी जताई। इन घोषणाओं में आईआईटी-पटना में बुनियादी ढांचे को बढ़ाने से लेकर

भगवान बुद्ध से संबंधित स्थलों पर पर्यटन को बढ़ावा देना शामिल है। इसके लिए विपक्ष ने सरकार

पर उसकी ‘गठबंधन मजबूरियों’ को लेकर व्यंग्य कसा। सीतारमण लोकसभा में जब बजट पेश

करने के लिए उठीं, तो विपक्ष के कुछ सदस्य प्रयागराज कुंभ में भगदड़ में 30 लोगों की मौत पर

सरकार से बयान की मांग करते हुए आसन के समीप आकर नारेबाजी करने लगे। कुछ देर बाद

वे पीछे चले गए। वित्त मंत्री ने 12 लाख रुपये की वार्षिक आय वालों के लिए शून्य आयकर की

घोषणा की, तो विपक्षी खेमे में शांति देखी गई। सीतारमण ने जब कर प्रस्तावों की घोषणा की

तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी कुछ देर तक मेज थपथपाते देखा गया। वहीं, सत्तापक्ष के

सदस्य भी आयकर संबंधी घोषणाओं पर खुशी मनाते हुए मेजें थपथपा रहे थे और ‘मोदी, मोदी’

के नारे लगा रहे थे। हालांकि विपक्षी खेमे की तरफ से किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं आई। इससे

पहले, समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस सदस्य गौरव गोगोई के

नेतृत्व में विपक्षी सदस्यों ने महाकुंभ में भगदड़ में हुई मौतों का मुद्दा उठाया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »