
तिरुवनंतपुरम। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को केरल के
कोल्लम, त्रिशूर और पलक्कड जिलों में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की। आईएमडी
ने एक बयान में यह जानकारी दी। आईएमडी के बयान के मुताबिक 27 और 28 अप्रैल
को इन जिलों के कई स्थानों पर भीषण की स्थिति रहेगी। यह चेतावनी पिछले कुछ
दिनों के दौरान रही भीषण गर्मी के मद्देनजर जारी की गयी थी और यह पूर्वानुमान के
आधार पर जारी किया गया था कि पलक्कड में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस जबकि
कोल्लम और त्रिशूर जिलों में 40 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाएगा।
खूब पानी पीने की भी सलाह
अधिकारियों ने लोगों को निर्जलीकरण से बचने के लिए बाहर जाते समय छाता लगने
और खूब पानी पीने की भी सलाह दी है। आईएमडी ने लोगों से जितना संभव हो दिन के
समय बाहर जाने से बचने और सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों को शाम तक के लिए स्थगित
करने का आग्रह किया है।तिरुवनंतपुरम। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने
शनिवार को केरल के कोल्लम, त्रिशूर और पलक्कड जिलों में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की।
केरल के कोल्लम त्रिशूर और पलक्कड जिलों में भीषण गर्मी
अधिकारियों ने कहा कि लोगों को ऐसी परिस्थितियों के दौरान अत्यधिक सावधानी
बरतनी चाहिए। आईएमडी के बयान में कहा गया है कि इस दौरान लोगों के धूप से
झुलसने और लू लगने की आशंका है, साथ ही यह भी कहा गया है कि लू लगने से मौत
भी हो सकती है। अधिकारियों ने लोगों को निर्जलीकरण से बचने के लिए बाहर जाते
समय छाता लगने और खूब पानी पीने की भी सलाह दी है। आईएमडी ने लोगों से जितना
संभव हो दिन के समय बाहर जाने से बचने और सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों को शाम तक
के लिए स्थगित करने का आग्रह किया है। यह चेतावनी पिछले कुछ
दिनों के दौरान रही भीषण गर्मी के मद्देनजर जारी की गयी थी और यह पूर्वानुमान के
आधार पर जारी किया गया था कि पलक्कड में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस जबकि
कोल्लम और त्रिशूर जिलों में 40 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाएगा।