
हरा भरा कबाब बनाने के लिए सामग्री
– उबले आलू – पालक – मटर – हरा धनिया – भुना हुआ बेसन
– ब्रड क्रमप्स- लहसुन- अदरक – हरी मिर्च- काजू दो टुकड़े वाले
– जीरा- नमक- लाल मिर्च पाउडर- गरम मसाला पाउडर
– अमचूर पाउडर- घी
क्रिसमस पार्टी के लिए घर पर बनाएं हरा-भरा कबाब
इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप पालक और मटर को उबाल लें और फिर इसका पानी छान
लें। इसके बाद कढ़ाई में घी गर्म करें और फिर इसमें जीरा डालें। फिर इसमें पालक और मटर
को अच्छे से सेक लें। अब इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट और हरी-मिर्च डाले। इसके बाद आप
इस मिक्स को ठंडा होने दें और फिर मिक्सर में इन चीजों को अच्छे से पीस लें। आप चाहे तो
इसमें थोड़ा हरा धनिया मिला सकते है। अब आलू को मैश करें और फिर इसमें पालक का पेस्ट
डालें। सभी मसालों को मिक्स कर दें। इसमें आप भूनी हुई सूजी भी मिला सकते हैं। जब यह
मिक्स हो जाए तो इसमें छोटी-छोटी टिक्की बनाएं और एक काजू का टुकड़ा ऊपर लगा लें।
फिर आप कबाब को तवे पर सेक लें। चाहें डीप फ्राई कर लें। सभी कबाब सेक लें और आप
हरी चटनी और सिरके वाली प्याज के साथ सर्व करें।