
खाना बनाने का नहीं है मन तो बना लें ये रेसिपीज
ज्यादातर घरों में ब्रेड रखा होता है, ऐसे में आप आसानी से अपनी फेवरेट सब्जियों को
काटकर उससे वेज सैंडविच बनाकर तैयार कर सकती हैं। आप चाहें तो इसको सेंक कर
खा सकती हैं, वरना आप इसको ऐसे भी खा सकती हैं। बता दें कि वेज सैंडविच बिना
सिके भी खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है। अगर आप फटाफट कुछ बनाना चाहती हैं,
तो कटलेट बनाकर तैयार कर सकती हैं। इसके लिए उबले हुए आलु को मैश कर लें,
फिर इनमें मसाले मिक्स कर इनमें सूजी मिला दें। अब इसको तेल पर हल्का तेल
डालकर सेंक लें। वहीं आप इसको तल भी सकते हैं। आप इसको हरी चटनी के साथ
गर्मागर्म खा सकते हैं।अगर आपका खाना बनाने का मन नहीं है, तो आप 5-6 घंटे
पहले चने भिगो दें। फिर इस चने से स्प्राउट्स बनाकर खा सकते हैं। इसमें टमाटर,
प्याज, हरी मिर्च, खीरा और नींबू का रस मिलाकर खाने से इसका स्वाद दोगुना हो
जाता है।अगर आप थोड़ा हैवी खाना चाहती हैं, तो आप साबुदाना की खिचड़ी बनाकर
तैयार कर सकती हैं। साबुदाना की खिचड़ी बनाना बहुत आसान होता है और यह खाने में भी बहुत स्वादिष्ट लगती है।