खेल मंत्री मांडविया ने आईओए अध्यक्ष उषा से मुलाकात की

खेल मंत्री मांडविया ने आईओए अध्यक्ष उषा से मुलाकात की
खेल मंत्री मांडविया ने आईओए अध्यक्ष उषा से मुलाकात की
मनसुख मांडविया ने पदभार संभालने के एक दिन बाद गुरुवार को यहां भारतीय ओलंपिक
संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा के साथ बैठक करके इस साल होने वाले ओलंपिक खेलों
के लिए भारत की तैयारियों का जायजा लिया। एक घंटे से अधिक समय तक चली बैठक में
खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे, खेल सचिव सुजाता चतुर्वेदी, भारतीय खेल प्राधिकरण के
महानिदेशक संदीप प्रधान सहित अन्य अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।खेल मंत्री मनसुख
मांडविया ने पदभार संभालने के एक दिन बाद गुरुवार को यहां भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए)
की अध्यक्ष पीटी उषा के साथ बैठक करके इस साल होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए भारत की
तैयारियों का जायजा लिया। अनुराग ठाकुर की जगह खेल मंत्री का पद संभालने वाले मांडविया
ने ओलंपिक भवन में उषा सहित आईओए के शीर्ष पदाधिकारियों से मुलाकात की।एक घंटे से
अधिक समय तक चली बैठक में खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे, खेल सचिव सुजाता चतुर्वेदी,
भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक संदीप प्रधान सहित अन्य अधिकारियों ने भी हिस्सा
लिया। इस दौरान मांडविया को पेरिस ओलंपिक खेलों के लिए भारत की तैयारियों के बारे में
बताया गया।

खेल मंत्री मांडविया ने आईओए अध्यक्ष उषा से मुलाकात की

मांडविया ने बाद में पत्रकारों से कहा, ‘‘आज मैंने पहली बार आईओए के अधिकारियों के साथ बैठक

की जिसमें उन्होंने मुझे पेरिस ओलंपिक खेलों की तैयारी की जानकारी दी। सरकार हर संभव सहयोग

देने के लिए प्रतिबद्ध है।’’ आईओए अध्यक्ष उषा इस बैठक से संतुष्ट दिखी और उन्होंने कहा कि मंत्री

के साथ बातचीत पेरिस जाने वाले खिलाड़ियों के लिए अच्छा संकेत है। उन्होंने कहा,‘‘खेल मंत्री ने

आज खेल राज्य मंत्री के साथ ओलंपिक भवन का दौरा किया तथा मुझे बहुत खुशी हुई कि वे आईओए

और पेरिस ओलंपिक खेलों की तैयारी के बारे में जानना चाहते थे। हमने इस बार सब कुछ अच्छा किया

है और मैंने उन्हें सारी चीजों के बारे में बताया। हम हर सप्ताह संपर्क में रहेंगे और मुझे उम्मीद है कि

ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए अच्छा होगा।’’उषा ने कहा, ‘‘हमने इस बार खिलाड़ियों

के लिए सब कुछ किया है। हमारी पहली प्राथमिकता खिलाड़ी हैं और इस बार खिलाड़ियों ने जो कुछ भी

चाहा हमने उन्हें मुहैया कराया है। इसलिए उम्मीद है कि हम इस बार पिछले ओलंपिक की तुलना में

अधिक पदक जीतेंगे। मैं कोई संख्या तय करके खिलाड़ियों पर दबाव नहीं बनाना चाहती हूं।’’ उन्होंने

कहा, ‘‘हमारे 97 खिलाड़ी पहले ही ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। हमें उम्मीद है कि पेरिस

ओलंपिक में भारत के 115 से 120 खिलाड़ी भाग लेंगे।’’ पेरिस ओलंपिक खेल इस साल 26 जुलाई से

11 अगस्त तक आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »