गधों का बेताज बादशाह बनता जा रहा है पाकिस्तान

गधों का बेताज बादशाह बनता जा रहा है पाकिस्तान
गधों का बेताज बादशाह बनता जा रहा है पाकिस्तान
पशुधन पर आधिकारिक आंकड़ों से पता चला है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान पाकिस्तान में गधों की
आबादी 1.72 प्रतिशत बढ़कर 5.9 मिलियन तक पहुंच गई है। 2019-2020 में गधों की आबादी 5.5 मिलियन
, 2020-21 में 5.6 मिलियन, 2021-22 में 5.7 मिलियन और 2022-23 में 5.8 मिलियन थी।एक पुरानी
कहावत है कि खुदा मेहरबान तो गधा पहलवान और इससे मिलते-जुलते एक जुमले की गूंज पूरे पाकिस्तान
में सुनाई दे रही है। पाकिस्तान के वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब ने देश का आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 प्रस्तुत
किया जिसमें निवर्तमान वित्तीय वर्ष के दौरान सामाजिक-आर्थिक उपलब्धियों का विवरण दिया गया। आर्थिक
सर्वेक्षण से पता चला है कि पाकिस्तान वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए विकास लक्ष्य से चूक गया और 3.5
प्रतिशत के लक्ष्य के मुकाबले 2.38 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि हासिल की। इसका मुख्य कारण उद्योगों और सेवा
क्षेत्रों का खराब प्रदर्शन था, लेकिन कृषि ने अन्य सभी क्षेत्रों से बेहतर प्रदर्शन किया और 6.25 प्रतिशत की
वृद्धि दर्ज की।मुहम्मद औरंगजेब ने कहा कि कृषि क्षेत्र में मजबूत वृद्धि हुई है। पिछले 19 वर्षों में सबसे अधिक
है, वित्त वर्ष 2024 में आर्थिक विकास के प्रमुख चालक के रूप में उभरी है। ।

पाकिस्तान में बढ़ते जा रहे हैं गधे 

पशुधन पर आधिकारिक आंकड़ों से पता चला है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान पाकिस्तान में गधों की

आबादी 1.72 प्रतिशत बढ़कर 5.9 मिलियन तक पहुंच गई है। 2019-2020 में गधों की आबादी 5.5 मिलियन

, 2020-21 में 5.6 मिलियन, 2021-22 में 5.7 मिलियन और 2022-23 में 5.8 मिलियन थी। यह 2023-24

में बढ़कर 5.9 मिलियन हो गया। सर्वेक्षण में कहा गया है कि मवेशियों की आबादी बढ़कर 57.5 मिलियन,

भैंसों की संख्या 46.3 मिलियन, भेड़ों की संख्या 32.7 मिलियन और बकरियों की संख्या 87 मिलियन हो गई है।

गधों का बेताज बादशाह बनता जा रहा है पाकिस्तान

पाकिस्तान के चीन को गधों की एक्सपोर्ट करने वाली एक हैरान करने वाली बात सामने आई है। खबरों के

अनुसार चीन में पाकिस्तानी गधों की भारी डिमांड है। चीन इन्हें भारी दाम देकर खरीदता भी है। एक समझौते

के अनुसार, पाकिस्तान चीन को हर साल 80 हजार गधों को भेजता है। जिनका उपयोग मांस और कई अन्य

काम के लिए किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »