
गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की
गृह मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि बच्चों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा
दिल्ली पुलिस के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता बनी रहनी चाहिए। उन्होंने पुलिस बल के
निर्णायक तरीके से काम करने पर जोर दिया, ताकि राष्ट्रीय राजधानी में जन सुरक्षा के
प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित किया जा सके।
अधिकारी ने बताया कि बैठक के दौरान गृह मंत्री ने अपराध के प्रति सरकार की ‘‘बिल्कुल
बर्दाश्त नहीं करने’’ की नीति पर जोर दिया और कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कानून
व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी।शाह ने पुलिस
को सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़े प्रमुख क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए विशेष कार्ययोजनाएं
बनाने और केंद्रित अभियान शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस बल को
नागरिकों में सुरक्षा की भावना पैदा करने के साथ-साथ अपराधियों में डर पैदा करने के
लिए काम करना चाहिए।