
गोपाष्टमी पर केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने की गौसेवा
खेती के कामों में को गौ उत्पादों को बढ़ावा देना जरूरी : केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री
भागीरथ चौधरी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गोमाता का स्थान अद्वितीय है,
जो हमारी आस्था, कृषि और पर्यावरण संरक्षण की मूलधारा का हिस्सा है। गौ
माता का आशीर्वाद सभी पर सदैव बना रहे, यही कामना है। भागीरथ चौधरी ने
कहा कि गौ माता की रक्षा, संरक्षण और उनकी सेवा में सदैव तत्पर रहेंगे। हमारा
कर्तव्य है कि हम उनके लिए आश्रय, पोषण और आदर प्रदान करें। गौशालाओं
की स्थापना, जैविक खेती में गौ उत्पादों का उपयोग और समाज में गौ संवर्धन
की भावना जागृत करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।दिनेश सिंह राठौड़
सहित सामाजिक कार्यकर्ता और गोसेवी आमजन उपस्थित रहें।केंद्रीय कृषि
एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने शनिवार को संसदीय क्षेत्र
में प्रवास के दौरान किशनगढ़ में माधव गौशाला बांदरसिंदरी में आयोजित
“गोपाष्टमी समारोह” में सहभागिता कर गोवंश को फल खिलाकर उनकी
सेवा और पूजा की।