घर के अंदर पड़ी थी महिला की सड़ी-गली लाश

घर के अंदर पड़ी थी महिला की सड़ी-गली लाश
घर के अंदर पड़ी थी महिला की सड़ी-गली लाश
उत्तरी दिल्ली के तिलक मार्केट इलाके में एक घर से एक महिला का सड़ा-गला शव बरामद हुआ
है, पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई
है, लेकिन उसकी उम्र 50-60 साल के आसपास होने की संभावना है।नई दिल्ली: दिल्ली में पिछले
कुछ दिनों से अपराध के मामलों में वृद्धि देखी गयी है। दिन दहाड़े रजौरी के बर्गर किंग में गोली
कांड हुआ और एक की मौत हो गयी। वहीं रेप की वारदाते भी सामने आयी है। अब ताजा घटना
दिल्ली के  तिलक मार्केट इलाके की है। उत्तरी दिल्ली के इस इलाके में तब हड़कंप मच गया जब
एक घर के अंदर से एक महिला की सड़ी गली लाश मिली।

घर के अंदर पड़ी थी महिला की सड़ी-गली लाश

उत्तरी दिल्ली के तिलक मार्केट इलाके में एक घर से एक महिला का सड़ा-गला शव बरामद

हुआ है, पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान अभी

नहीं हो पाई है, लेकिन उसकी उम्र 50-60 साल के आसपास होने की संभावना है। पुलिस के

अनुसार, उन्हें एक घर से दुर्गंध आने की सूचना मिली थी, जिसके बाद लाहौरी गेट थाने से

पुलिस की एक टीम मौके पर भेजी गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “घर अंदर से

बंद पाया गया।” अधिकारी ने बताया कि शव को शवगृह में रख दिया गया है और सीआरपीसी

की धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू की जा रही है। वहीं बढ़ते अपराधों में दिल्ली पुलिस को एक

और कामयाबी मिली है। दिल्ली पुलिस ने एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद रोहिणी से टिल्लू

ताजपुरिया गैंग के एक कथित निशानेबाज को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार

को यह जानकारी दी। इस निशानेबाज की पहचान सुमित के रुप में हुई है। कंझावला पुलिस

थाने में दर्ज हत्या के एक मामले में सुमित पैरोल मिलने के बाद भाग गया था। इसके साथ ही

अलीपुर पुलिस थाने में दर्ज हत्या के एक और मामले में वह वांछित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »