
कोल्हापुरी मिसल पाव की सामग्री
अंकुरित मोठ- 1 कप प्याज- 2 मध्यम
सूखा नारियल- ½ जीरा- 1 बड़ा चम्मच
चक्र फूल- 2 काली मिर्च- 10-12
हरी इलायची- 7-8 इलायची- 1 काली
दालचीनी स्टिक- 1 इंच सफेद तिल- 1 छोटा चम्मच
धनिया के बीज- 1 बड़ा चम्मच खसखस- 1 छोटा चम्मच
तेल- 8 बड़े चम्मच अदरक- 2 इंच मोटा कटा हुआ
लहसुन की कलियां- 12-15 सरसों के बीज- 1 छोटा चम्मच
हरी मिर्च- 2-3 प्याज- 2 स्वादानुसार नमक करी पत्ते- 8-10
हल्दी पाउडर- 1 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर- 2 छोटा चम्मच
मिसल मसाला- 2 छोटा चम्मच + 1 बड़ा चम्मच
ताजा धनिया- 2 बड़ा चम्मच कटा हुआ गार्निश के लिए- तैयार आलू की सब्जी
ताजा कटा हरा धनिया फरसाण नींबू के टुकड़े बारीक कटा प्याज
दही सफेद ब्रेड के स्लाइस
घर पर आसानी से बनाकर तैयार करें कोल्हापुरी मिसल पाव
सबसे पहले मसाला बनाने के लिए कुछ इंग्रीडिएंट्स को भूनकर इसका पेस्ट बना लें।
फिर 2 प्याज और नारियल को गैस पर भून लें। जब नारियल काला हो जाए, तो प्याज
समेत इसको प्लेट में निकाल लें। अब पैन को गर्म करके उसमें चक्रफूल, धनिया, जीरा,
सफेद तिल, काली मिर्च, हरी इलायची और दालचीनी डालकर 1 मिनट तक रोस्ट करें।
जब मसाले से खुशबू आने लगे तो इसमें खसखस डालकर कुछ सेकेंड के लिए भूनें और
फिर ठंडा कर लें।अब उसी पैन में थोड़ा सा तेल डालकर गर्मकर लें। जब तेल गर्म हो जाए
तो उसमें लहसुन और अदरक डालकर ब्राउन होने तक भूनें और सूखे भुने मसालों को
ब्लेंडर जार में डालें। फिर इसमें अदरक, प्याज, लहसुन और जला हुआ नारियल डालें।
इसमें ½ कप पानी डालकर बारीक पीस लें। फिर एक पैन में 2 चम्मच तेल डालकर
उसमें राई डालकर भूनें, जब राई फूटने लगे तो पैन में हरी मिर्च डालकर 30 सेकेंड तक
भूनें। अब पैन में बारीक कटे प्याज और नमक डालकर अच्छे से चलाते हुए हल्का ब्राउन
होने तक भूनें और फिर करी पत्ता डालकर भूनें।