
सर्दी के दौरान होठ सबसे ज्यादा फटते है। इस मौसम में होठों को मुलायम और हाइड्रेटेड बनाना
काफी मुश्किल होता। सर्द हवाओं के कारण होठ सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। ऐसे में आप
घी और नारियल तेल से लिप बाम बना सकते हैं। जिससे आपके होठ भी सॉफ्ट और
हाइड्रेटेड रहेंगे। सर्दी में स्किन के साथ ही होठों की केयर करना भी काफी जरुरी है।
क्योंकि सर्दी में स्किन के साथ ही होठ भी सबसे ज्यादा ड्राई होते है। कई बार ड्राइनेस के
चक्कर में होठों से खून भी निकालने लगता है। वैसे तो बाजार लिप केयर के कई प्रोडक्ट्स
मिलते है जैसे कि – लिप बाम, लिप स्क्रब और लिप ऑयल। हालांकि, यह कुछ ही घंटे
के लिए ठीके होते हैं।इसके बाद होठ फिर से सूख जाते है। अगर आप अपने होठों का
ध्यान रखना चाहती है, तो बता दें कि इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए
है सर्दियों में होठ को मुलायम बनाने के लिए घी और नारियल के तेल
का बना हुआ लिप बाम।
घी और नारियल तेल से बनाएं लिप बाम
इसके लिए चुकंदर को कद्दूकस करें और फिर इसे सूती कपड़े डालें और अच्छे से निचोड़ ले। फिर
इस रस में घी डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें। फिर इसे आप एक कंटेनर में डालें और
फ्रीजर में कुछ देर के लिए रख दें। आप चाहे तो इसमें विटामिन ई कैप्सूल भी डाल सकते हैं।
क्योंकि इसमें चुकंदर का यूज किया जाता है, तो यह बाम आपके गुलाबी होठ कर देगा।
नारियल तेल से भी आप लिप बाम बनाकर तैयार कर सकते हैं।सबसे पहले एक चम्मच
बीवैक्स को पिघलाएं और इस पिघली वैक्स में एक चम्मच नारियल तेल भी डालें।
फिर आप इसमें शहद और विटामिन ई कैप्सूल डालकर अच्छे से मिलाएं। इसे कंटेनर में
डालें और फिर इसका प्रयोग कर सकते हैं। बेहतरीन रिजल्ट पाने के लिए स्क्रब
इस्तेमाल के बाद इस बाम को लगाएं।