
छत्तीसगढ़ के सभी 10 निगमों में बीजेपी के महापौर
इसी तरह कोरबा में बीजेपी प्रत्याशी संजू देवी राजपूत ने कांग्रेस की उषा तिवारी को 52 हजार वोटों से
हराया। रायगढ़ में भी बीजेपी की जोरदार जीत हुई, जहां जीवनवर्धन चौहान ने कांग्रेस की जानकी
काटजू को 34,365 वोटों से हराया। राजनांदगांव में बीजेपी के मधुसूदन यादव ने निखिल द्विवेदी
को 43,500 वोटों से हराया। इस जीत पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक्स पर लिखा कि
छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय पर प्रदेश के मुख्यमंत्री
विष्णुदेव साय प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा छत्तीसगढ़ के सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई देता हूँ।
उन्होंने आगे कहा कि यह ऐतिहासिक विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में डबल-इंजन
सरकार द्वारा क्रियान्वित हो रहीं जन-कल्याणकारी व जनजातीय-हितैषी योजनाओं पर प्रदेशवासियों
के अटूट विश्वास का प्रतीक है। विष्णुदेव साय ने कहा कि आज भाजपा और छत्तीसगढ़ की भाजपा
सरकार के लिए ऐतिहासिक दिन है। हम कह सकते हैं कि आज का दिन छत्तीसगढ़ के राजनीतिक
इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा क्योंकि नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने ऐतिहासिक
जीत हासिल की है। यहां के मतदाताओं ने बीजेपी पर भरोसा जताया है।