जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव नतीजों के भाजपा

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव नतीजों के भाजपा
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव नतीजों के भाजपा
श्रीनगर । नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर
विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद उनकी पार्टी सरकार बनाने के लिए भारतीय
जनता पार्टी (भाजपा) से कोई गठबंधन नहीं करेगी। अब्दुल्ला ने यहां ‘पीटीआई वीडियो’
से कहा, ‘‘हम भाजपा के साथ नहीं जाएंगे। चुनाव में जो मत हमें मिले हैं वे भाजपा के
खिलाफ हैं। मुस्लिमों को वे मुश्किल में डालते हैं, उनकी दुकानों, मकानों, मस्जिदों और
विद्यालयों पर बुलडोजर चलाते हैं, आप समझते हैं कि हम उनके साथ जाएंगे?’’ उन्होंने
कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव के दौरान एक भी मुस्लिम को प्रतिनिधित्व नहीं
दिया और यहां तक केंद्रीय मंत्रिमंडल में एक भी मुस्लिम मंत्री नहीं है। नेकां अध्यक्ष ने
कहा, ‘‘मेरा मानना है कि हमारे लोग भाजपा के लिए मतदान नहीं करेंगे। अगर वे
(भाजपा के नेता) सोचते हैं कि सरकार बना लेंगे तो वह ख्याली दुनिया में हैं।’’ नेकां
ने शुक्रवार को कहा था कि जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने को लेकर उनकी पार्टी
‘इंडिया’ गठबंधन के सदस्यों के अलावा किसी के संपर्क में नहीं है। अब्दुल्ला की ओर
से यह सफाई ऐसे समय आई है जब कयास लगाए जा रहे हैं कि नेकां जम्मू-कश्मीर
में सरकार बनाने के लिए भाजपा के साथ पिछले दरवाजे से बातचीत कर रही है।
अब्दुल्ला से पूछा गया किया कि क्या बारामूला से सांसद इंजीनियर राशीद विधानसभा
चुनाव में कोई मुद्दा था तो उन्होंने कहा कि वह उन्हें मुद्दे के तौर पर नहीं देखते। 

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव नतीजों के भाजपा

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘जो भी उनके (भाजपा) के साथ जाएगा, वह समाप्त हो जाएगा।

’’ नेकां और महबूबा मुफ्ती की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने राशीद को भाजपा

का मोहरा और एजेंट करार दिया है। अब्दुल्ला से शनिवार शाम को विधानसभा चुनाव

के आने वाले एग्जिट पोल की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह

कभी उनपर भरोसा नहीं करते। उन्होंने कहा, ‘‘मतदान हो चुका है। हम आठ अक्टूबर को

जानेंगे की नतीजे क्या होंगे। किसे बहुमत मिलेगा और किसी नहीं, उसके लिए आठ

अक्टूबर का इंतजार करना होग। मैं एग्जिट पोल में भरोसा नहीं करता। मैं उनपर भरोसा

नहीं करता और न ही करूंगा।’’ नेकां अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री उम्मीदवार के बारे में पूछे

जाने पर कहा कि इसका फैसला चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हम जल्दबाजी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »