
जिस इलाके में तैनात हैं भारतीय सैनिक
विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि संयुक्त राष्ट्र परिसरों की पवित्रता का सभी को
सम्मान करना चाहिए तथा संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों की सुरक्षा और उनके कार्यक्षेत्र की
शुचिता सुनिश्चित करने के लिए उचित उपाय किए जाने चाहिए। लेबनान में संयुक्त राष्ट्र
शांति रक्षण मिशन लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (यूएनआईएफआईएल) ने 10
अक्टूबर को एक बयान में कहा कि ब्लू लाइन पर हाल में तनाव बढ़ने से दक्षिण लेबनान
में कस्बों और गांवों में व्यापक विनाश हो रहा है। बयान में आरोप लगाया गया, पिछले
दिनों में, हमने नकौरा और अन्य क्षेत्रों में लेबनान में इजराइल की ओर से घुसपैठ देखी
है। इजराइल रक्षा बल (आईडीएफ) के सैनिकों ने लेबनान में हिजबुल्ला के तत्वों के
साथ संघर्ष किया है। एनआईएफआईएल के प्रवक्ता ने बताया, वे इंडोनेशियाई नागरिक
हैं। इंडोनेशिया भी यूएनआईएफआईएल में सैनिकों का एक प्रमुख योगदानकर्ता है।
पूरे मामले पर अमेरिका की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई है। व्हाइट हाउस ने कहा कि
हम बहुत चिंतित हैं। हम जानते है कि इजरायल हिजबुल्लाह के बुनियादी ढांचे के
खात्मे के लिए ब्लू लाइन के पास लक्षित अभियान चला रहा है। यह भी जरूरी है
कि वह संयुक्त राष्ट्र शांति दूतों की सुरक्षा को खतरा न डाले।