झारखंड को हमें भ्रष्टाचार माफियावाद और कुशासन से मुक्त कराना
मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत नमो ऐप के माध्यम से झारखंड के भाजपा
कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीधा संवाद किया।
नरेंद्र मोदी ने कहा
कि चुनाव कोई भी हो, उम्मीदवार कोई भी हो, लेकिन हम इसे भलिभांति जानते हैं
कि चुनाव असल में तो आप जैसे लाखों कार्यकर्ता ही लड़ते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी
तो पार्टी ही संगठन पर आधारित है, इसलिए हमारे चुनाव लड़ने का तरीका ही
संगठन व कार्यकर्ता आधारित ही होता है।मोदी ने कहा कि सबसे पहले मैं आपको
बहुत-बहुत बधाई देता हूं, आपकी मेहनत ने विपक्षी दल जेएमएम, कांग्रेस, आरजेडी
की नींद उड़ा दी है। झारखंड को हमें इनके भ्रष्टाचार, माफियावाद, कुशासन से मुक्त
कराना है। उन्होंने कहा कि झारखंड वन व खनिज संपदा से भरपूर क्षेत्र है। कभी-कभी
तो मैं कहता हूं कि झारखंड समृद्ध राज्य है, लेकिन झारखंड के लोगों को गरीब रखा
गया है। समृद्धि होने के बावजूद भी यहां विकास का आभाव और बेरोजगारी चरम पर
है। इसका सबसे बड़ा कारण भ्रष्टाचार व झारखंड की अमूल्य प्राकृतिक संपदा की
बेतहाशा लूट है।
झारखंड को हमें भ्रष्टाचार माफियावाद और कुशासन से मुक्त कराना
प्रधानमंत्री ने कहा कि आप जानते हैं कि सबका साथ-सबका विकास के मंत्र में झारखंड
का विकास मेरी प्राथमिकता है। हम विकास की कोशिश कर रहे हैं, राज्य सरकार के
असहयोग के बावजूद भी हम बहुत कुछ करने का प्रयास करते हैं। लेकिन अब मुझे
खास लगता है कि जिस गति से मैं विकास चाहता हूं, जिस गति से मैं झारखंड को
आगे ले जाना चाहता हूं, वहां डबल इंजन सरकार की बहुत जरूरत है।नरेंद्र मोदी ने
कहा कि झारखंड इस बार बदलाव करने को संकल्पित हो गया है, इसका सबसे बड़ा
कारण तो ये भी है कि जेएमएम, कांग्रेस व आरजेडी ने झारखंड की रोटी, बेटी और
माटी पर वार किया है। पिछले पांच साल इन्होंने बड़ी-बड़ी बातें कीं, लेकिन आज
झारखंड के लोग देख रहे हैं कि इनके ज्यादातर वादे झूठे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस
जहां-जहां सत्ता में है, वहां के लोगों को ऐसे ही ठगा है। आपने तो सुना ही होगा कि
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी तो खुद कहते हैं कि इनकी पार्टी ने झूठी गारंटियां
दी है। उन्होंने कहा,’ जितना कर सकते हैं, उतनी ही गारंटी दो’।