Table of Contents
Toggleडबल इंजन’ की सरकार ‘जंगलराज’ की गारंटी : राहुल

नयी दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी के ‘डबल इंजन’ सरकार के
नारे की हवा निकालते आज कहा कि उत्तर प्रदेश में आए दिन जिस तरह की घटनाएं हो रही हैं
उससे साबित होता है कि भाजपा की ‘डबल इंजन’ सरकार ‘जंगलराज’ की गारंटी है।
हाल ही में रामपुर में अंबेडकर स्मारक की मांग पर 10वीं की परीक्षा देकर लौटते दलित
छात्र की हत्या उप्र की जर्जर कानून व्यवस्था का सबसे वीभत्स उदाहरण है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपाई तंत्र और अपराधियों के इस गठबंधन
के खिलाफ हर ज़िले हर तहसील में आज विरोध प्रदर्शन कर न्याय की आवाज़ बुलंद करेंगे।”
श्री गांधी ने मीडिया को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा “मोदी मीडिया द्वारा गढ़ी गई
झूठी छवि से बाहर निकल कर अब सच्चाई देखने का वक्त है, डबल इंजन सरकार
‘जंगलराज की गारंटी’ है।”
आत्महत्या को मजबूर महिला जज
श्री गांधी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में आज कहा “भाजपा और मोदी मीडिया
मिल कर कैसे ‘झूठ का कारोबार’ कर रहे हैं, उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था उसका सबसे बड़ा
उदाहरण है। कहीं पेड़ से लटके नाबालिग बहनों के शव तो कहीं ईंटों से कुचल कर हत्या की वारदात।
कहीं भाजपाइयों द्वारा आईआईटी-बीएचयू कैंपस में गैंग रेप का दुस्साहस तो कहीं न्याय न मिलने
पर आत्महत्या को मजबूर महिला जज।”
उन्होंने कहा “ये उस प्रदेश का हाल है जिसकी कानून व्यवस्था का गुणगान करते मोदी मीडिया थकता
नहीं है। हाल ही में रामपुर में अंबेडकर स्मारक की मांग पर 10वीं की परीक्षा देकर लौटते दलित छात्र
की हत्या उप्र की जर्जर कानून व्यवस्था का सबसे वीभत्स उदाहरण है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ता
भाजपाई तंत्र और अपराधियों के इस गठबंधन के खिलाफ हर ज़िले हर तहसील में आज विरोध
प्रदर्शन कर न्याय की आवाज़ बुलंद करेंगे।”
श्री गांधी ने मीडिया को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा “मोदी मीडिया द्वारा गढ़ी गई झूठी छवि से
बाहर निकल कर अब सच्चाई देखने का वक्त है, डबल इंजन सरकार ‘जंगलराज की गारंटी’ है।”