
क्या टेलर बनेंगी लेडी डेडपूल?
फैंस ने ‘डेडपूल और वूल्वरिन’ की फीमेल सुपरहीरो के लिए कई नाम सुझाए। इनमें टेलर स्विफ्ट
का नाम भी चर्चा में रहा क्योंकि एक्ट्रेस को पिछले साल अक्टूबर में न्यूयॉर्क में रयान और ह्यूग के
साथ-साथ डायरेक्टर शॉन लेवी के साथ भी देखा गया था। इसके अलावा टेलर लीड एक्टर रेनॉल्ड्स
और उनकी पत्नी ब्लेक लाइवली की भी करीबी दोस्त हैं। ऐसे में अटकलें तेज हो गईं कि टेलर ‘डेडपूल
एंड वूल्वरिन’ में पॉप स्टार म्यूटेंट का रोल निभाने जा रही हैं। हालांकि, यह महज अफवाह साबित हुई।
डेडपूल और वूल्वरिन की चर्चा तेज
डेडपूल को लेकर एंटरटेनमेंट वीकली ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि टेलर स्विफ्ट फिल्म
में नजर नहीं आएंगी। दिलचस्प बात यह है कि यह रिपोर्ट उन अटकलों के बीच आई है जिसमें दावा
किया गया था कि टेलर फिल्म में लेडी डेडपूल का किरदार निभाएंगी। टेलर स्विफ्ट के अलावा फैन्स
ने ‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ में ब्लेक लाइवली को लेकर भी भविष्यवाणी की। वह लेडी डेडपूल के रोल में
नजर आएंगी। वहीं, कुछ फैन्स का कहना था कि रेड सूट में नजर आ रही एक्ट्रेस जेनिफर गार्नर के
किरदार इलेक्ट्रा की हैं। हालांकि, सच्चाई तो फिल्म रिलीज होने के साथ ही सामने आएगी। जिन्हें
मालूम नहीं, डेडपूल और वूल्वरिन इस साल 26 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होंगी।