
तीसरे कार्यकाल की पहली बैठक
कैबिनेट की मीटिंग में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत 2 करोड़ लोगों को घर देने की बात है उस
पर संस्तुति होगी। इसके साथ ही संसद का एक सत्र बुलाया जाएगा। जिसमें 18वीं लोकसभा के नवनिर्वाचित
सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी। नए स्पीकर का चुनाव होगा। इसके साथ ही राष्ट्रपति द्वारा लोकसभा और
राज्यसभा के सांसदों को संयुक्त संबोधन होगा। कैबिनेट की मीटिंग के सबसे बड़े एजेंडे में रहेगा कि प्रधानमंत्री
मोदी अपने कैबिनेट के सहयोगियों को 100 दिन का एजेंडा बनाने और पेंडिंग परियोजनाओं की सूची पर
लगकर पूरा करना है। पांच साल का रोड मैप तैयार करना। मोदी सरकार का लक्ष्य विकसित भारत पर काम
करना है। किस कैबिनेट मंत्री को कौन से मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। ये जानकारी भी जल्द सामने आ
जाएगी। पीएम की कैबिनेट मीटिंग में राजनाथ सिंह, अमित शाह, जेपी नड्डा, जेपी नड्डा, मनोहर लाल
खट्टर और ललन सिंह, शिवराज सिंह चौहान, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल भी शामिल हैं।