तो Aishwarya Rai नहीं ये एक्ट्रेस बनती


तो Aishwarya Rai नहीं ये एक्ट्रेस बनती
तो Aishwarya Rai नहीं ये एक्ट्रेस बनती

 नई दिल्ली। निर्देशक संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) हिंदी सिनेमा

के दिग्गज फिल्ममेकर्स में से एक माने जाते हैं। जल्द ही वह वेब सीरीज हीरामंडी- द

डायमंड बाजार (Heeramandi) के जरिए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने जा रहे हैं।

इससे पहले अपने करियर में भंसाली हम दिल दे चुके सनम (Hum Dil De Chuke Sanam)

 जैसी कई सुपरहिट फिल्म बना चुके हैं।फिल्म Hum Dil Chuke Sanam ने निर्देशक संजय

लीला भंसाली के करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया था। इस मूवी में सलमान खान

Aishwarya Rai और अजय देवगन जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिका को निभाया था।

लेकिन क्या आपको इस बात की जानकारी की है हम दिल दे चुके सनम की नंदनी के

किरदार के लिए 90 की दशक की इस एक्ट्रेस से डायरेक्टर की बातचीत हुई थी।

मनीषा थीं हम दिल चुके के लिए मेकर्स की पहली पसंद

28 साल पहले मनीषा कोइराला ने पहली बार डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ

फिल्म खामोशी में काम किया था। इस मूवी में उनके साथ सलमान खान भी लीड रोल

में नजर आए थे। हाल ही में ई टाइम्स से बातचीत के दौरान मनीषा कोइराला ने हम दिल

दे चिके सनम को लेकर बड़ा खुलासा किया है। मनीषा ने बताया है- खामोशी के बाद मेरी

और संजय की बॉन्डिंग काफी अच्छी बन गई, जोकि आज भी कायम है। ऐसे में जब वह

हम दिल दे चुके सनम बना रहे थे तो हमारी आपस में बातचीत भी हुई। मैं उस वक्त नेपाल

में अपने जीवन का आनंद ले रही थी और तब मेरे पास इसके लिए ऑफर आया।  लेकिन

जीवन आपको एक नई दिशा की तरफ ले जाता है और दुर्भाग्यवश में हम दिल दे चुके सनम

का हिस्सा नहीं बन पाई। सिर्फ ये ही नहीं शाह रुख खान की फिल्म देवदास के

लिए भी संजय ने मुझसे संपर्क किया था। 

तो Aishwarya Rai नहीं ये एक्ट्रेस बनती

वेब सीरीज हीरामंडी के जरिए अब मनीषा कोइराला लंबे समय बाद निर्देशक संजय

लीला भंसाली के साथ वापसी करने के लिए तैयार हैं। इस सीरीज में मनीषा का किरदार

काफी अहम रहने वाला है, जोकि ट्रेलर देखने से मालूम पड़ रहा है। इस मूवी में सलमान

खान, ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और अजय देवगन जैसे

कलाकारों ने अहम भूमिका को अदा किया था। लेकिन क्या आपको इस बात की जानकारी

है कि इस मूवी में ऐश्वर्या के रोल के लिए 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस मनीषा कोइराला

 (Manisha Koirala) को अप्रोच किया गया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »