
दिल्ली में महिलाओं को साधने की कोशिश में कांग्रेस
लॉन्च इवेंट में बोलते हुए शिवकुमार ने कहा कि आज, मैं ‘प्यारी दीदी’ योजना का शुभारंभ करने
के लिए यहां आया हूं। मुझे विश्वास है कि कांग्रेस दिल्ली में सरकार बनाएगी और हम महिलाओं
को 2,500 रुपये देंगे।’ यह कैबिनेट की पहली बैठक में ही तय किया जाएगा- उसी मॉडल पर जिसे
हमने कर्नाटक में लागू किया था। कांग्रेस नेता ने अपने वादों को पूरा करने के प्रति पार्टी के समर्पण
को रेखांकित करने के लिए कर्नाटक में सफलतापूर्वक शुरू किए गए इसी तरह के कल्याण
कार्यक्रमों का उल्लेख किया।दिल्ली कांग्रेस प्रभारी क़ाज़ी निज़ामुद्दीन ने कहा कि आगामी
विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी समाज कल्याण और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी
पहली गारंटी लॉन्च कर रही है। समाज कल्याण और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए
कांग्रेस हमेशा तत्पर रही है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में भी सरकार बनते ही कांग्रेस ने
समाज कल्याण की अपनी योजना पहली कैबिनेट में तय कर लागू की थी। इसलिए महिला
सशक्तिकरण के लिए दिल्ली में कांग्रेस जरूरी है। ‘प्यारी दीदी’ योजना दिल्ली में कांग्रेस
पार्टी के चुनाव घोषणापत्र का एक केंद्रीय स्तंभ है, जिसका उद्देश्य महिला मतदाताओं से
जुड़ना और परिवारों के सामने आने वाली वित्तीय चुनौतियों का समाधान करना है।