
दिल्ली सरकार के खिलाफ साजिश रच रहा है केंद्र
सीएम ने दावा किया कि आप विधायकों ने एक हफ्ते में PWD की सभी सड़कों का निरीक्षण
किया। अब 89 में से 74 सड़कों के लिए टेंडर हो गए हैं। शेष 15 सड़कों के लिए निविदा जारी
की जा रही है। इस दौरान अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने पीडब्ल्यूडी की सड़कों
का नियमित रखरखाव भी बंद कर दिया था। आतिशी जी के साथ मैंने PWD की सड़कों की
स्थिति की समीक्षा की। इस पर मैंने आतिशी जी को पत्र भी लिखा था। मुझे खुशी है कि
हमारे विधायकों और नेताओं ने क्षति का आकलन करने और आवश्यक मरम्मत के लिए
सड़कों का निरीक्षण किया। इससे पहले केजरीवाल ने दिल्ली में शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी
रियायती सेवाओं को लोगों के लिए अपनी छह रेवड़ियां बताया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग)-शासित राज्यों में नि:शुल्क बिजली उपलब्ध कराने
की चुनौती दी। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने छत्रसाल स्टेडियम में अपनी दूसरी ‘जनता की
अदालत’ रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यदि मोदी राजग-शासित ‘‘22 राज्यों’’ में
नि:शुल्क बिजली उपलब्ध कराने की घोषणा करते हैं तो वह फरवरी में दिल्ली विधानसभा
चुनाव में मोदी के लिए प्रचार करेंगे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘डबल इंजन’
की राज्य सरकारों के नाकाम रहने का आरोप लगाया और हरियाणा तथा जम्मू-कश्मीर से
उनके सत्ता से बाहर होने का अनुमान जताया।