
देवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के नए CM
महाराष्ट्र बीजेपी प्रमुख चन्द्रशेखर बावनकुले ने कहा कि हम सभी ने देवेंद्र फड़नवीस के
नेतृत्व में एक ऐतिहासिक चुनाव लड़ा और हमने महायुति के लिए एक ऐतिहासिक
जनादेश जीता। हम पीएम मोदी की मदद से महाराष्ट्र को नंबर एक स्थान पर ले जाने
के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि हमें महाराष्ट्र के करोड़ों लोगों को धन्यवाद देना
चाहिए कि हमने 149 सीटों पर चुनाव लड़ा और 132 सीटें जीतीं जो इतिहास में सबसे
ज्यादा है। हमारे सहयोगियों ने भी 57 और 41 सीटें जीतीं। 7 विधायकों ने भी हमें
समर्थन दिया है, इसलिए इस विधानसभा में हमारे पास 237 महायुति सदस्य होंगे।
जेपी विधायक दल की बैठक में चंद्रकांत पाटिल और सुधीर मुनगंटीवार देवेंद्र फड़णवीस
के नाम का प्रस्ताव रखा। आशीष शेलार और रवींद्र प्रस्ताव का समर्थन किया और रणधीर
सावरकर प्रक्रिया का संचालन करेंगे। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, जो एक
पर्यवेक्षक भी हैं, विजय रूपानी के साथ वार्ता में शामिल हुईं। नाम को अंतिम रूप देने के
लिए दोनों नेताओं ने महाराष्ट्र विधान भवन के सेंट्रल हॉल में भाजपा के निर्वाचित
प्रतिनिधियों से मुलाकात की।महाराष्ट्र बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष चित्रा किशोर
वाघ ने पहले कहा कि महाराष्ट्र की महिलाओं के प्यारे भाई का नाम आज कुछ देर में
आने वाला है। हम सभी बहनें बहुत खुश हैं और यह बस समय की बात है। निर्दलीय
विधायक रवि राणा ने कहा कि महाराष्ट्र को अपने विकास और भविष्य के लिए देवेंद्र
फड़णवीस की जरूरत है। हम उनके साथ हैं और महाराष्ट्र के लोग चाहते हैं कि
फड़णवीस सीएम बनें।