देश के चार हवाई अड्डों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद हड़कंप

देश के चार हवाई अड्डों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद हड़कंप

 नई दिल्ली। देश के चार हवाई अड्डों को बीते दिन बम से उड़ाने की धमकी

मिली है। एक ई-मेल के जरिए ये दावा किया गया कि कोलकाता हवाई अड्डे

सहित देश के चार अलग-अलग हवाई अड्डों पर बम रखे गए हैं। ये खबर मिलते

ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। एक ई-मेल के जरिए ये दावा किया गया कि

कोलकाता हवाई अड्डे सहित देश के चार अलग-अलग हवाई अड्डों पर बम

खे गए हैं। ये खबर मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। सीआईएसएफ के

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जानकारी मिलते ही हवाईअड्डों की गहन

जांच की गई और बाद में ये धमकी अफवाह निकली। सीआईएसएफ के एक

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ये ईमेल 26 अप्रैल को मिला था, जिसमें दावा

किया गया कि देश के चार अलग-अलग हवाई अड्डों पर बम रखे गए हैं।

जानकारी मिलते ही हवाईअड्डों की गहन जांच की गई और बाद में ये

धमकी अफवाह निकली।

जयपुर एयरपोर्ट को उड़ाने की भी मिली थी धमकी

बीते दिन जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को भी बम से उड़ाने की धमकी

मिली थी, जिसके बाद हडकंप मच गया। हवाई अड्डे के अधिकारिक फीडबैक

आईडी पर शुक्रवार दोपहर में धमकी का ईमेल आया था। इसके बाद हवाई

अड्डे के सुरक्षाकर्मियों और बम निरोधक दस्ते ने सर्च ऑपरेशन चलाया।

साइबर टीम भी मौके पर पहुंची।

देश के चार हवाई अड्डों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद हड़कंप

ईमेल में कहा गया था कि हवाई अड्डे के प्रवेश द्वार पर बम रखा गया है। मेल में

लिखा था कि मैं बेंगलुरु में बैठा हूं पकड़ सको तो पकड़ लो। उल्लेखनीय है कि

पिछले चार महीने में इस तरह की यह तीसरी धमकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »