
उन्होंने बताया कि पर्चे में नक्सलियों ने महिला पर 2017 से पुलिस मुखबिर के तौर पर काम करने का
आरोप लगाया।
उन्होंने बताया कि सुकरा की गला घोंटकर हत्या कर दी गई और शव को इलाके में छोड़ दिया गया। अधिकारी
ने बताया कि पुलिस टीम ने घटनास्थल से नक्सलियों की मद्देड़ क्षेत्रीय कमेटी का एक पर्चा बरामद किया है।
उन्होंने बताया कि पर्चे में नक्सलियों ने महिला पर 2017 से पुलिस मुखबिर के तौर पर काम करने का
आरोप लगाया। अधिकारी ने बताया कि हमलावरों की तलाश में अभियान शुरू कर दिया गया है।पुलिस
ने बताया कि इस घटना के साथ ही नक्सलियों ने इस साल बीजापुर समेत सात जिलों वाले बस्तर संभाग
में अब तक 60 से अधिक लोगों की हत्या की है। नक्सलियों ने छह दिसंबर को बीजापुर के बासागुड़ा क्षेत्र
में आंगनवाड़ी में काम करने वाली एक महिला सहायिका की पुलिस मुखबिर होने के संदेह में हत्या कर
दी जबकि चार दिसंबर को बीजापुर में अलग-अलग स्थानों पर दो पूर्व सरपंचों (ग्राम पंचायत प्रमुखों)
की हत्या कर दी गई थी।