
अगर आप नाश्ते की रेसिपी की तलाश कर रहे हैं, तो आपको कहीं जाने की जरुरत
नहीं हैं, बस इस रेसिपी को अपने घर में एक बार जरुर बनाएं। आलू सूजी डोनट्स
की यह डिश स्वादिष्ट हैं और ये नाश्ते, चाय के समय के नाश्ते या यहां तक कि
टिफिन रेसिपी के लिए सबसे अच्छी रेसिपी में से एक हैं। आइए जानते हैं रेसिपी।
सुबह-सुबह बच्चों के नाश्ते के लिए क्या बनाएं? इन सबके टेंशन में मम्मी लोग
परेशान रहती है कि आखिर क्या एकदम हटके और टेस्टी नाश्ता बनाएं। अब चिंता
छोड़ो बस नाश्ते में इस डिश को बना लें। बच्चों से लेकर बड़े भी मांग-मांग कर
खाएंगे। आज हम आपको लिए लेकर आए शेफ पकंज की यह बेहतरीन डिश
की रेसिपी।
नाश्ते में बनाएं आलू सूजी डोनट
– सबसे पहले आप आलू को कद्दूकस कर लें। एक पैन में आलू को पानी के
साथ डालें। आलू के नरम होने तक पकाएं। प्याज, अदरक, हरी मिर्च,
सरसों के बीज, नमक, लाल मिर्च के टुकड़े, तिल डालें और अच्छी तरह
मिलाएं, ढककर मध्यम आंच पर 5-6 मिनट तक पकाएं। -सूजी डालें और
अच्छी तरह मिलाएं। धीमी आंच पर मिश्रण को मोड़ें और चम्मच के पिछले
हिस्से से सभी गांठें तोड़ें। तब तक पकाएं जब तक मिश्रण पैन के
किनारे न छोड़ दे। -आंच बंद कर दें, खाना पकाने का तेल, ताजा धनिया डालें
और अच्छी तरह मिलाएं और ठंडा होने दें। हाथों पर तेल लगाएं और
मिश्रण को चिकना आटा गूंथ लें। -चिकने हाथों से नींबू के आकार का मिश्रण
लें और बॉल बनाएं और डोनट जैसा आकार दें।