
गेहूं के आटे का डोसा के लिए सामग्री
– 2 कप गेहूं का आटा
– 4-5 कप पानी
– 1 चम्मच नमक या स्वादानुसार
– 2 चम्मच घी
– स्वादानुसार नमक
– 2 चम्मच चावल का आटा
– 1/4 छोटा चम्मच जीरा
– 2 बड़े चम्मच बारीक कटी प्याज
– 1 चम्मच दही
– करी पत्ते
– आधा छोटा चम्मच कद्दूकस किया अदरक
– 2 से 3 हरी मिर्च
नाश्ते में सेहत से भरपूर गेहूं के आटे का डोसा झटपट से बनाएं
-गेहूं के आटे में नमक अच्छी तरह से मिला लें फिर इसमें चावल का आटा मिक्स करें।
– अब इसमें दही और थोड़ा-थोड़ा पानी डालें और बैटर को धीरे-धीरे तब तक मिलाएं
जब तक कि गाढ़ापन दिखने न लगे तो पानी डालें। इस बैटर की कंसिस्टेंसी थोड़ी
पतली होती है। इसे गेहूं के डोसा बैटर में करी पत्ता, प्याज, हरी मिर्च, अदरक, जीरा डालें,
इससे अच्छे से मिला ले।- अब तवे को गर्म करें और एक बड़े चम्मच से बैटर डालें।
तवे को बैटर से भर दें और फिर गैस को मध्यम-धीमी रखते हुए डोसे को पकाएं।
– डोसे के ऊपर आप घी की कुछ बूंदें डालें और धीरे से पलट दें। अब दूसरी तरफ से
भी थोड़े सेक लें और फिर चटनी के साथ सर्व करें। चाहें तो डोसे में पनीर की फिलिंग भर दें।