नेता एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित

लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित
लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित

लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित

नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी के वयोवृद्ध नेता एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण

आडवाणी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से अलंकृत किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज यहां एक्स पर यह जानकारी दी। श्री मोदी ने लिखा,

“मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही  है कि श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को

भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा।  मैंने भी उनसे बात की और इस सम्मान से

सम्मानित होने पर उन्हें बधाई दी। हमारे समय के सबसे सम्मानित राजनेताओं

में से एक, भारत के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है।

नेता एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित

उनका जीवन जमीनी स्तर पर काम करने से शुरू होकर हमारे उपप्रधानमंत्री के रूप में देश

की सेवा करने तक का है। उन्होंने हमारे गृह मंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्री के

रूप में भी अपनी पहचान बनाई।उनके संसदीय हस्तक्षेप हमेशा अनुकरणीय और

समृद्ध अंतर्दृष्टि से भरे रहे हैं।”

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस फैसले पर प्रसन्नता व्यक्त

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस फैसले पर

प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा,  “ देश के वरिष्ठतम नेता और हमारे मार्गदर्शक

आदरणीय लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न की घोषणा

अत्यंत सुखद और आनंददाई है। आज़ादी के बाद देश के पुनर्निर्माण में आडवाणी जी

की अहम भूमिका रही है। आडवाणी जी राजनीति में शुचिता के जीवंत उदाहरण है।

आडवाणी जी को ‘भारत रत्न’ घोषित करने के लिए मैं प्रधानमंत्री श्री मोदी जी को धन्यवाद देता हूं

तथा आडवाणी जी के स्वस्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं।”

जन्म और प्रारंभिक जीवन:

  • जन्म: 8 नवंबर 1927, कराची, पाकिस्तान
  • शिक्षा: सेंट पैट्रिक हाई स्कूल, कराची, डीजी नेशनल स्कूल, हैदराबाद, लॉ कॉलेज ऑफ द बॉम्बे यूनिवर्सिटी
  • परिवार: पत्नी – कमला आडवाणी, बेटा – जयंत आडवाणी, बेटी – प्रतिभा आडवाणी

नेता एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित

  • आरएसएस प्रचारक के रूप में शुरुआत
  • भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संस्थापक सदस्यों में से एक
  • भाजपा अध्यक्ष (तीन बार): 1986-1990, 1993-1998, 2004-2005
  • 10वीं और 14वीं लोकसभा में विपक्ष के नेता
  • उप-प्रधानमंत्री (2002-2004)
  • गृहमंत्री (1998-2004)
  • प्रमुख रथ यात्राएं: राम रथ यात्रा (1990), जनादेश यात्रा, स्वर्ण जयंती रथ यात्रा,
  •  भारत उदय यात्रा, भारत सुरक्षा यात्रा, जनचेतना यात्रा

उपलब्धियां:

  • राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख नेता
  • भाजपा को राष्ट्रीय स्तर की पार्टी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका
  • भारत रत्न (2024)
  • पद्म विभूषण (2015)

अन्य जानकारी:

  • फिल्म समीक्षक रह चुके हैं
  • चॉकलेट, फिल्मों और क्रिकेट का शौक
  • 2013 में सभी पदों से इस्तीफा
  • “माई कंट्री, माई लाइफ” नामक किताब लिखी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »