
इस बैठक के लिए न तो सोफे लगाये गए थे
और न ही सरकारी प्रोटोकॉल की औपचारिकताएं थीं।
ग्रामीणों ने मान से खुलकर बातचीत की और उनके साथ अपने विचार साझा किए।
मान ने ग्रामीणों के साथ राज्य के राजनीतिक, सामाजिक और अन्य मुद्दों पर बातचीत की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने जब पदभार संभाला था
नहर के पानी का केवल 21 प्रतिशत ही सिंचाई के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था
लेकिन अब यह बढ़कर 63 प्रतिशत हो गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के ठोस प्रयासों
से पहली बार नहर और नदियों का पानी गांवों के अंतिम छोर तक पहुंच पाया है।
मान ने किसानों को बताया कि अक्टूबर में नमी की अधिकता के कारण धान
की फसल बेचने में आने वाली परेशानियों से बचने के लिए
राज्य सरकार ने धान की खेती के सत्र में भी बदलाव कर दिया है।
पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने लुधियाना में किसानों से बातचीत की
उन्होंने कहा कि इसके लिए राज्य में आवश्यक योजना
और व्यवस्था के साथ-साथ क्षेत्रवार धान की खेती सुनिश्चित की गई है।
मान ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय खाद्य मंत्री को फोन कर आग्रह किया था
कि अब धान की खरीद 15 सितंबर से शुरू होनी
चाहिए ताकि राज्य के किसान अपनी फसल आसानी से और बिना किसी परेशानी के बेच सकें।
उन्होंने कहा कि इससे किसान मंडियों में नमी
रहित अनाज ला सकेंगे और उनकी खरीद सुचारू रूप से सुनिश्चित होगी।
मादक पदार्थों के खतरे के मुद्दे ड्रग माफिया
को कथित तौर पर पिछली सरकारों द्वारा संरक्षण दिया गया था
लेकिन उनकी सरकार ने मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान शुरू किया।