
18वीं लोकसभा का पहला सत्र 15 जून के आसपास शुरू होने की संभावना
इस बीच, देश की 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 15 जून के आसपास शुरू होने की संभावना है। बताया जा
रहा है कि पहला सत्र जून के तीसरे सप्ताह में सदन के सदस्यों के रूप में नवनिर्वाचित उम्मीदवारों के शपथ
ग्रहण के साथ शुरू होगा। शपथ ग्रहण दो दिनों तक जारी रहने की संभावना है, जिसके बाद नये अध्यक्ष का
चुनाव किया जाएगा। इसके अगले दिन राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को
संबोधित करेंगी और इस तरह सत्र का औपचारिक उद्घाटन होगा। सत्र की तारीखों पर अंतिम फैसला नये
केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा लिया जाएगा। सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मंत्रिपरिषद के सदस्यों का
दोनों सदनों से परिचय भी कराएंगे। सत्र 22 जून को समाप्त होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि रविवार
शाम को राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद मंत्रिमंडल की बैठक होने की संभावना है। नये
सदस्यों के शपथ ग्रहण के बाद संसद का मानसून सत्र भी जल्द ही आयोजित किया जायेगा जिसमें
पूर्णकालिक बजट पेश किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि मोदी सरकार ने चुनावों से पहले देश का अंतरिम
बजट पेश किया था।हम आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा भाजपा
संसदीय दल के नेता के रूप में मोदी के चुने जाने और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) नेताओं द्वारा
समर्थन पत्र सौंपे जाने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में मनोनीत
किया था। भाजपा ने हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनावों में 543 सदस्यीय सदन में 240 सीट जीत पर
दर्ज की थी, जो बहुमत के जादुई आंकड़े 272 से कम है।