कपिल शर्मा जैसा कलाकार बोल रहा है, ट्रेंड-व्रेंड होते रहता है
जिसको देखना है देखे, नहीं देखना है नहीं देखे हम लोगों की मूवी
इन सबके बाद अब कपिल शर्मा जैसा कलाकार बोल रहा है, ट्रेंड-व्रेंड होते रहता है
और लोग चलते रहते हैं, ये सब बस समय की बात है, लोग फिर से वापस आएंगे।
आप सोचकर देखिए कि ऐसा क्या है जो इन लोगों को इतना कॉन्फिडेंस है…
देखा जाए तो ये लोग दुकानदार ही तो हैं जो जिनको अपना माल बेचना है…
पहले करीना कपूर फिर विजय देवरकोंडा और अब आलिया भट्ट
कैसे ये लोग अपने ग्राहक (जिसको दुकानदार
भगवान का रूप समझता है) को ही दोयम दर्जे का समझ रहे हैं।
दरअसल उनको इस बात का विश्वास है कि ये जो बेच रहे हैं
वो ग्राहक की जरूरत है…ये अपने मूवीज को कैंसर की दवा समझते हैं,
इनको लगता है कि लोग लेंगे ही, जाएंगे कहां…ये लोग ये मानकर चल रहे हैं
कि समय आएगा और लोग फिर से एक बार इनको देखने के
लिए झक मारकर सिनेमाघरों में जाएंगे…इनको लगता है कि
अभी बॉयकॉट का सीजन है जो समय के साथ बदल जाएगा…कारण क्या है
इनके ऐसा सोचने में? इनका अपना अनुभव…
इन्होने बहुत सारे चीजों में हमे एकजुट होकर टूटते हुए देखा है।
इन्होने देखा है कि कांग्रेस ने अपने 2004 से लेकर 2009 तक के कार्यकाल में बहुत कुछ गलत किया,
बावजूद इसके लोगों ने कांग्रेस को वोट दिया 2009 के लोकसभा चुनाव में…
इन्होने देखा है कि आम आदमी पार्टी दिल्ली को कुछ ना देकर भी दूबारा वापस आ गई,
केवल इतना ही नहीं! पंजाब में सरकार बना ली…ये देख रहे हैं कि मोदी के
घोर समर्थक भी किसी-किसी बात में मोदी से नाराज हो जाते हैं…
यही सब है जो इनको कॉन्फिडेंस देता है ग्राहक के खिलाफ बोलने का।
इन्होने कुछ नहीं देखा है तो वो है हिंदू का जागरूक हो जाना…इनको लगता है,
अरे ये सब कुछ समय के लिए है, सब सही हो जाएगा…जो नुकसान अभी तक बॉलीवुड को हुआ है
वो अभी उसके कमाकर रखे हुए का 10% भी नहीं है तो इसको वो आराम से बर्दाश्त कर ले रहे हैं…
ये तब तक नहीं रास्ते पर आएंगे जब तक ये नेगेटिव में ना जाने लगे,
आर्थिक रूप से भी और कैरियर के प्वाइंट ऑफ व्यू से भी।
पहले करीना कपूर फिर विजय देवरकोंडा और अब आलिया भट्ट
खैर! जहां तक मुझे लग रहा है, हिंदू जागरूक हो चुका है…
राजनीति में भले अभी परिपक्व नहीं हुआ हो, दिल्ली के बाद पंजाब में
आम आदमी पार्टी की सरकार बनवा दिया हो पर मूवीज के मामले में तो देखने को मिल रहा है
कि वो 100% जागरूक हो चुका है और बॉलीवुड
को वो सबक सिखाने के लिए तैयार होकर बैठ चुका है।
हिंदू बॉलीवुड को लेकर “सब याद रखा जाएगा” वाले मोड में दिख रहा है…
करीना कपूर, आलिया भट्ट, विजय देवरकोंडा, कपिल शर्मा से
लेकर पूरे बॉलीवुड को सबक सिखाकर रहेगा…मेरा तो इस मामले में
बस इतना कहना है कि इस बार मत चुकना चौहान,
इस बार चुक गए तो आने वाली पीढ़ी माफ नहीं करेगी…
चाहे कुछ हो जाए, इस मामले में एकजुट रहना।