पाकिस्तानी महिला Seema Haider के पहले पति ने बच्चों से मिलाने के लिए

पाकिस्तानी महिला Seema Haider के पहले पति ने बच्चों से मिलाने के लिए
पाकिस्तानी महिला Seema Haider के पहले पति ने बच्चों से मिलाने के लिए
पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के पहले पति ने पड़ोसी देश की सरकार से अपने बच्चों से मिलने और
उन्हें अपने पास रखने में मदद करने की अपील की है। सीमा अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए भारत
आई थी, जिससे उनकी मुलाकात ऑनलाइन माध्यम से हुई थी। सीमा (32)सिंध प्रांत के जैकोबाबाद
की रहने वाली है।कराची ।  चार बच्चों के साथ 2023 में गैर कानूनी तरीके से भारत गयी पाकिस्तानी
महिला सीमा हैदर के पहले पति ने पड़ोसी देश की सरकार से अपने बच्चों से मिलने और उन्हें अपने
पास रखने में मदद करने की अपील की है। सीमा अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए भारत आई थी,
जिससे उनकी मुलाकात ऑनलाइन माध्यम से हुई थी। सीमा (32) सिंध प्रांत के जैकोबाबाद की
रहने वाली है और मई 2023 में अपने बच्चों को लेकर कराची स्थित अपने घर से नेपाल के
रास्ते भारत आई थी।
 

पाकिस्तानी महिला Seema Haider के पहले पति ने बच्चों से मिलाने के लिए

वह जुलाई 2023 में तब सुर्खियों में आईं जब भारतीय अधिकारियों ने उसे उत्तर प्रदेश के

ग्रेटर नोएडा में भारतीय नागरिक सचिन मीणा (27) के साथ रहते हुए पाया। सचिन का

दावा है कि दोनों ने शादी कर ली है। दोनों का संपर्क 2019 में ऑनलाइन खेल पबजी खेलते

समय हुआ था। सीमा और सचिन को जुलाई 2023 में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन

बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। सीमा पर अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने

का आरोप है जबकि सचिन पर अवैध प्रवासी को शरण देने का आरोप लगाया गया था।

सीमा के पहले पति गुलाम हैदर ने हाल में एक वीडियो संदेश में विदेश मंत्री एस जयशंकर

से ‘न्याय’दिलाने की अपील की।हैदर ने दावा किया कि वह प्रमुख पाकिस्तानी वकील और

मानवाधिकार कार्यकर्ता अंसार बर्नी की मदद से 2023 के अंत से अपने बच्चों का सरंक्षण

हासिल करने की कोशिश कर रहा है। बर्नी ने पिछले वर्ष फरवरी मेंपुष्टि की थी कि हैदर ने

उनसे मदद मांगी थी तथा भारतीय अदालतों में कानूनी कार्यवाही शुरू करने के लिए एक

भारतीय वकील की सेवा ली थी। उन्होंने कहा, ‘‘उचित प्रक्रिया के बाद, हमने एक भारतीय

वकील अली मोमिन की सेवा ली और भारतीय अदालतों में कानूनी कार्यवाही शुरू करने के

लिए वकालतनामा भेज दिया है।’’लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि मामला शुरू हुआ है या नहीं।

हैदर ने वीडियो संदेश में दावा किया, ‘‘मामला अदालत में लंबित हुए एक साल हो गया है

और मैंने 2023 से अपने बच्चों को नहीं देखा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं भारतीय (विदेश) मंत्री

एस. जयशंकर से न्याय दिलाने की अपील करता हूं।’’ हैदर ने आरोप लगाया कि बच्चे अपनी

मां की वजह से भारत में फंसे हुए हैं। उन्होंने दावा किया, ‘‘वह जबरन उनका नाम और

धर्म बदलने की कोशिश कर रही है।’’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »