
पानी का बिल भरने की जरूरत नहीं सरकार बनते ही करूंगा माफ
आप प्रमुख ने आगे कहा कि मैं सार्वजनिक रूप से और आधिकारिक तौर पर घोषणा करना चाहता हूं
कि जो लोग सोचते हैं कि उनके बिल गलत हैं, उन्हें अपने पानी के बिल का भुगतान करने की
आवश्यकता नहीं है, उन्हें इंतजार करना चाहिए। चुनाव के बाद आप सरकार बनाएगी और हम
उनके गलत बिल माफ कराएंगे। ये मेरा सभी लोगों से वादा है, ये मेरी गारंटी है। दूसरी ओर पंजाब
की महिलाओं के एक समूह ने दिल्ली में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास
के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए दावा किया कि पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान उनके द्वारा
किए गए वादे अभी तक पूरे नहीं हुए हैं।इसको लेकर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल
ने कांग्रेस और बीजेपी पर वार किया है। उन्होंने कहा कि वे महिलाएं उनकी पार्टी की हैं। वे पंजाब
से नहीं आये हैं, पंजाब की महिलाएं हमारे साथ हैं। उन्हें आम आदमी पार्टी पर भरोसा है। उन्होंने
दावा किया कि कांग्रेस और भाजपा को आधिकारिक तौर पर घोषणा करनी चाहिए कि वे दिल्ली
में आप के खिलाफ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं।