पुरानी यादों में खोईं अरुणा ईरानी

पुरानी यादों में खोईं अरुणा ईरानी
पुरानी यादों में खोईं अरुणा ईरानी

अरुणा ईरानी और मुमताज ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है।

दोनों अभिनेत्रियां जब भी पर्दे पर एक साथ आती थीं कमाल करती थीं।

अरुणा और मुमताज ने ‘पत्थर के सनम ‘, ‘ताला’ और ‘बंधन’ जैसी

फिल्मों में स्क्रीन स्पेस साझा किया था।

बीते जमाने की महान अदाकारा अरुणा ईरानी ने अपने करियर की शुरुआत बतौर बाल कलाकार किया था।

अरुणा ने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में अहम किरदार निभाया है। फिल्मों के अलावा वे कई टीवी शो में भी
अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकी हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अरुणा अपने पुराने दिनों को याद करती दिखाई दीं।

मुमताज हैं सच्ची सहेली

अरुणा ईरानी और मुमताज ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। दोनों अभिनेत्रियां जब भी पर्दे
पर एक साथ आती थीं कमाल करती थीं। अरुणा और मुमताज ने ‘पत्थर के सनम ‘, ‘ताला’ और ‘बंधन’
जैसी फिल्मों में स्क्रीन स्पेस साझा किया था। एक साथ काम करने के दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ीं
और दोनों दोस्त बन गए। अरुणा ईरानी प्यार से मुमताज को ‘मुमू’ बुलाती हैं।

अरुणा मुमताज के दिए कपड़े पहनती थीं 

अरुणा ईरानी बताती हैं,’ मुमताज से मेरा काफी करीबी रिश्ता रहा है। वे अपने घर से मेरे लिए अपने
पुराने कपड़े लाती थी और हक से कहती थी तुम इसे लेकर जाओगी। मैं उन कपड़ों को अपने साइज के
हिसाब से सिलकर पहन लिया करती थी। उनके साथ एक अलग अपनापन महसूस होता था।’

जब अरुणा ने अनजाने में पी ली भांग 

अरुणा ईरानी ने फिल्म ‘चरस’ में काम किया था। अभिनेत्री शूटिंग के दिनों को याद करते हुए कहती हैं,
‘मुझे फिल्म के एक गाने में थोड़ा चरसी दिखना था। गाने की शूटिंग से एक दिन पहले मैं एक होली पार्टी
में शामिल हुई थी। जहां मैंने अनजाने में भांग पी ली थी। मैंने मिठाइयाँ भी खाई जिससे मुझे और नशा हो
गया। फिर अगले दिन मैंने नशे में ‘चरस’ के गाने ‘ये धुआं मेहरबान चरस का नहीं है..’ को शूट किया था।
लोगों को वह गाना काफी पसंद भी आया था।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »