पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय BJP में हुए शामिल

पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय BJP में हुए शामिल

कोलकाता। कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्वजस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय आज भाजपा

में शामिल हो गए हैं। साल्टलेक स्थित कार्यालय में

प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी, पार्टी की बंगाल

इकाई के केंद्रीय प्रभारी मंगल पांडेय की उपस्थिति में

जस्टिस गंगोपाध्याय ने भाजपा का दामन थाम लिया।

इस पार्टी में नरेंद्र मोदी, अमित शाह जैसे नेता हैं।

राज्य में सुकांत दा, सुवेंदु अधिकारी हैं। मुझे समय-समय

पर उनकी सलाह की आवश्यकता होती है। मैं टीम के अनुशासित सिपाही के रूप

में काम करना चाहता हूं। पार्टी मुझे जो भी जिम्मेदारी देगी,

मैं उसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

संदेशखाली मामले को लेकर ममता सरकार पर साधा निशाना

भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा,”भाजपा के नेताओं ने जिस तरह मेरा पार्टी में

स्वागत किया उससे मैं अभीभूत हूं।

हर कोई जानता है कि भ्रष्टाचार से लड़ना है।”

संदेशखाली के मामले पर उन्होंने कहा, ”यह बहुत बुरी घटना है। राज्य के नेता वहां

गए थे। उन्हें वहां पहुंचने से रोका गया है।

इसके बावजूद वे पहुंचे और वहां की महिलाओं के साथ खड़े हुए हैं और बीजेपी

उत्पीड़ितों का मुद्दा उठा रही है।”

इस साल अगस्त महीने में रिटायर होने वाले थे अभिजीत गंगोपाध्याय

पूर्व न्यायधीश ने कहा था,”पश्चिम बंगाल में टीएमसी से भाजपा ही लड़ सकती है।”

उन्होंने अपना त्याग पत्र राष्ट्रपति द्रौपदी को सौंपा था।

जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय इस साल अगस्त महीने में रिटायर होने वाले थे।

भाजपा में शामिल होने के बाद राज्य सरकार पर हमला बोला

भाजपा में शामिल होने के बाद पूर्व जज ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा।

अभिजीत ने कहा कि हर कोई जानता है कि

भ्रष्टाचार से लड़ना है। वह भी भ्रष्ट राज्य सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने यह

भी कहा कि कि आज मैंने एक बिल्कुल

नई दुनिया में कदम रखा है। इस पार्टी में नरेंद्र मोदी, अमित शाह जैसे नेता हैं।

राज्य में सुकांत दा, सुवेंदु अधिकारी हैं। मुझे समय-समय

पर उनकी सलाह की आवश्यकता होती है। मैं टीम के अनुशासित सिपाही के रूप

में काम करना चाहता हूं। पार्टी मुझे जो भी जिम्मेदारी देगी,

मैं उसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »