
पूर्व सहयोगियों ने पार्टी सुप्रीमो पर निशाना साधा
प्रशांत भूषण ने कहा कि उन्होंने अपने लिए 45 करोड़ का ‘शीश महल’ बनवाया और लग्जरी कारों
में घूमना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने आप द्वारा गठित विशेषज्ञ
समितियों की 33 विस्तृत नीति रिपोर्टों को यह कहते हुए रद्दी में डाल दिया कि पार्टी समय आने
पर उचित नीतियां अपनाएगी। प्रशांत भूषण ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को लगता था कि
राजनीति बखान और दुष्प्रचार से की जा सकती है। उन्होंने कहा कि यह आप के अंत की शुरुआत
है।स्वराज इंडिया पार्टी के सह-संस्थापक और चुनाव विश्लेषक योगेंद्र यादव भी कभी आप का
हिस्सा थे। लेकिन 2015 में प्रशांत भूषण के साथ उन्हें भी पार्टी से निकाल दिया गया था। उन्होंने
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप की हार को वैकल्पिक राजनीति का सपना देखने वालों के लिए
झटका बताया।स्वराज इंडिया पार्टी के सह-संस्थापक योगेंद्र यादव ने कहा कि आप की हार न
केवल आप के लिए बल्कि उन सभी लोगों के लिए एक बड़ा झटका है जिन्होंने 10-12 साल पहले
इस देश में वैकल्पिक राजनीति का सपना देखा था। समाचार एजेंसी पीटीआई ने यादव के हवाले
से कहा, ‘यह आप का समर्थन करने वाली सभी पार्टियों और देश के पूरे विपक्ष के लिए एक झटका
है।’ उन्होंने दावा किया कि पार्टी ने सत्ता में आने के तुरंत बाद वैकल्पिक राजनीति को ‘छोड़ दिया’
और कल्याणकारी योजनाओं तक सीमित हो गई जो संतृप्ति बिंदु तक पहुंच गई।