
प्रवेश वर्मा के आवास पर महिलाओं को बांटे जा रहे पैसे
आतिशी ने कहा कि नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र की विभिन्न झुग्गियों की महिलाओं को वर्मा के आवास
पर आमंत्रित किया गया और उन्हें एक लिफाफे में 1,100 रुपये दिए गए। आतिशी ने कहा कि नई दिल्ली
विधानसभा क्षेत्र जहां से अरविंद केजरीवाल चुनाव लड़ते हैं, वहां बीजेपी लोगों के वोटर कार्ड की जांच
करके उन्हें पैसे बांट रही है। उन्होंने दावा किया कि प्रवेश वर्मा आज अपने सरकारी आवास पर पैसे
बांटते हुए पकड़े गए जो उन्हें एक सांसद के तौर पर मिले थे। नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग
इलाकों की अलग-अलग झुग्गियों से महिलाओं को वहां बुलाया गया और उन्हें एक लिफाफे में 1100
रुपये दिए गए।आप नेता ने दावा किया कि मैं ईडी और सीबीआई को बताना चाहती हूं कि परवेश वर्मा
के घर पर अभी भी करोड़ों रुपये की नकदी पड़ी हुई है, आप अभी जाएं। मैं चुनाव आयोग से कहना
चाहती हूं कि वह ईडी और दिल्ली पुलिस से प्रवेश वर्मा के सरकारी आवास पर छापेमारी करवाएं और
उन्हें अभी गिरफ्तार करें। उन्होंने कहा कि बीजेपी हारा हुआ चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है। हम
आधिकारिक तौर पर इसकी शिकायत पुलिस और चुनाव आयोग से करेंगे। जिस पैम्फलेट के साथ
पैसे बांटे जा रहे हैं उसमें पीएम मोदी और जेपी नड्डा की भी तस्वीर है। बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा ने
पलटवार करते हुए कहा कि कल मैंने अरविंद केजरीवाल का ट्वीट देखा और आज मैंने दिल्ली के
अस्थायी सीएम की प्रेस कॉन्फ्रेंस सुनी। आप सांसद संजय सिंह भी मेरे घर के आसपास घूम रहे हैं।