
प्रवेश वर्मा को अपना CM चेहरा घोषित करने जा रही BJP
एक अन्य पोस्ट में केजरीवाल ने आरोप लगाया कि एक भाजपा नेता मतदाताओं को पैसे बांटते हुए
पकड़ा गया। उन्होंने आगे लिखा कि अगर दस साल मुझे गालियाँ देने की बजाय जनता के लिए कुछ
काम करते तो आज चुनाव में इस तरह वोट ख़रीदने की ज़रूरत ना पड़ती। केजरीवाल ने लिखा कि
ये लोग हर वोटर को 1100 रुपए दे रहे हैं और कह रहे हैं कि उनकी पार्टी को वोट देना। ये आप ज़रूरतमंदों
की मदद कर रहे हो या खुलेआम वोट ख़रीद रहे हो? आपके पिताजी को आज शर्म आ रही होगी आप
जैसे देशद्रोही बेटे पर।उन्होंने पोस्ट में लिखा कि ये कह रहा है कि उसके घर से कोई महिला खाली हाथ
नहीं जाएगी। आज से पूरी दिल्ली की महिलाएं उसके घर जाकर पैसे ले आयें। उन्होंने कहा कि ये लोग
चुनाव नहीं लड़ते, बस बेईमानी करते हैं। इस बार दिल्ली के चुनाव में इनकी एक एक करतूत देश के
सामने आएगी। पूरे देश के सामने ये लोग बेनकाब होंगे। एक और पोस्ट में उन्होंने लिखा कि मैं
अभी अपनी नई दिल्ली विधान सभा क्षेत्र के कई इलाकों से आ रहा हूँ। हर जगह लोगों ने बताया कि
ये लोग खुले आम वोट ख़रीद रहे हैं। एक वोट के 1100 दे रहे हैं। लोगों ने कहा कि लोग इनसे
पैसे ले लेंगे लेकिन इन्हें वोट नहीं देंगे।