
रुसो ब्रदर्स की बहुचर्चित जासूसी सीरीज सिटाडेल एक बार फिर से मुश्किलों में फंसती नजर आ रही है।
यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। सिटाडेल में प्रियंका चोपड़ा जोनस और रिचर्ड
मैडेन अहम भूमिका में नजर आएं है। सिटाडेल सीरीज रुसो ब्रदर्स की प्रोडक्शन कंपनी AGBO द्वारा
बनाया गया है। इस शो ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर केई स्पिन-ऑफ के साथ एक बड़ा नेटवर्क के साथ
आया था। आपको बता दें कि, हॉलीवुड रिपोर्टर के अंदरूनी सूत्रों से पता चला है कि निर्माता शो
के मौजूदा हाल से ‘खुश नहीं’ हैं। इसके पीछ की वजह यह भी है कि अमेजन MGM स्टूडियो के
पूर्व हेड जेनिफर साल्के के अचानक बाहर निकलने के बाद इस प्रोजेक्ट पर काफी मुश्किलें
बढ़ती जा रही है। शुरू से ही, सिटाडेल ने बजट ओवररन, क्रिएटिव क्लैश और प्रोडक्शन में
देरी के बाद से ही अब इस सीरीज का भविष्य अधर में लटका दिखाई दे रहा है।
प्रियंका चोपड़ा की सिटाडेल 2 से अमेजन खुश नहीं है
आपको बता दे कि, ‘सिटाडेल 2’ साल 2025 में रिलीज होने वाला था, इस बीच खबर आ
रही है कि इसे 2026 तक टाल दिया है। सूत्रों से पता चला है कि अमेजन प्राइम वीडियो
को एमजीएम को सीजन 2 को अब तक पसंद नहीं आया। वहीं, इस सीरीज का फिल्मांकन
पूरा हो चुका है, अगर स्टूडियो बदलाव की मांग करता है तो रिलीज में और देरी हो सकती है।
इस बीच रिलीज कोई आधिकारिक तारीख रिलीज नहीं हुई है। सिटाडेल एक अमेरिकी
जासूसी सीरीज है, जिसे जोश एपलबॉम, ब्रायन ओह और डेविड वील ने बनाया था। वहीं,
साल 2021 में रूसो ब्रदर्स के साथ क्रिएटिव अनबन के चलते एपलबॉम और लेखक आंद्रे
नेमेक ने इस प्रोजेक्ट को ही छोड़ दिया था। रिचर्ड मैडेन (एजेंट मेसन केन) और प्रियंका
चोपड़ा ने सिटाडेल (नादिया सिंह) की भूमिका निभाई है। पहला सीज़न 28 अप्रैल, 2023
को प्रीमियर हुआ और बाद में इसे दूसरे सीजन की रिलीज डेट को कुछ पता नहीं।गौरतलब
है कि सिटाडेल की खास बात इसका वैश्विक आकर्षण था, जिसमें कई देशों में स्पिन ऑफ
की योजना थी। इनमें से दो, जिसमें सिटाडेल: डायना (इटली) और सिटाडेल: हनी बनी
(भारत) शामिल हैं, पहले ही स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म पर आ चुकी हैं और इसे दर्शकों ने काफी
पसंद किया है। सिटाडेल: हनी बनी में वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु के साथ बनाई
गई थी। इस बीच, अमेजन एमजीएम ने सीजन 2 पूरा होने तक बाकी स्पिन-ऑफ पर
काम रोक दिया है। इस पर कोई भी आधिकारिक फैसला नहीं आया है।