बंगाल में बोले PM Modi NDA सरकार की वापसी पक्की

प्रधानमंत्री ने कहा कि मैंने वर्षों तक संगठन में काम किया है। इसलिए मुझे पता है कि इतना बड़ा राष्ट्रीय
स्तर का कार्यक्रम आयोजित करना हो, देश भर में 19-20 हजार स्थानों पर महिला समूह एक कार्यक्रम
में जुड़े हों, ये हिंदुस्तान के सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी घटना है। उन्होंने कहा कि यहां आने से पहले
मैं कोलकाता में एक कार्यक्रम में था। वहां मैनें भारत सरकार की अनेक विकास परियोजनाओं का शुभारंभ
किया। आज एक साथ कोलकाता मेट्रो, पुणे मेट्रो, कोच्चि मेट्रो, आगरा मेट्रो और नमो भारत ट्रेन से जुड़े
नए रूट्स का विस्तार हुआ है। देश के पब्लिक ट्रांसपोर्ट को आधुनिक बनाना भारत सरकार की
प्राथमिकता है।
देश के विकास के लिए बहुतईमानदारी से प्रयास किया है
मोदी ने हुंकार भरते हुए कहा कि बीते 10 वर्षों में भाजपा ने बंगाल और देश के विकास के लिए बहुत
ईमानदारी से प्रयास किया है। ऐसे काम को देखते हुए ही पूरा देश कह रहा है, पश्चिम बंगाल कह रहा है,
हर माता, बहन कह रही है – अबकी बार NDA सरकार 400 पार! उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार में NDA
की वापसी पक्की देखकर, INDI alliance के सारे नेता बौखला गए हैं। इस इंडी गठबंधन के भ्रष्टाचारी
लोग आजकल मेरे परिवार के बारे में पूछ रहे हैं। ये लोग कह रहे हैं कि मोदी का खुद का परिवार ही नहीं
हैं, इसलिए मैं परिवारवाद के खिलाफ बात करता हूं।
उन्होंने कहा कि मेरे देश की बहनें…यही तो मोदी का परिवार हैं। मोदी के शरीर का कण-कण और जीवन
का क्षण-क्षण इसी परिवार के लिए समर्पित है। जब मोदी को कोई कष्ट होता है – तो यही माताएं-बहनें-
बेटियां कवच बनकर खड़ी हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि आज देश का हर गरीब, हर किसान, हर
नौजवान, हर बहन-बेटी कह रही है…मैं हूं मोदी का परिवार!