बच्चे ही नहीं बड़े भी करेला खाने से करते हैं इंकार तो अपनाएं ये सिंपल टिप्स

बच्चे ही नहीं बड़े भी करेला खाने से करते हैं इंकार तो अपनाएं ये सिंपल टिप्स
बच्चे ही नहीं बड़े भी करेला खाने से करते हैं इंकार तो अपनाएं ये सिंपल टिप्स

करेला अपने कड़वाहट के कारण कई लोगों को नापसंद होता है। ऐसे में बच्चे का बड़े भी

करेला खाना पसंद नहीं करते हैं। इसके कड़वेपन को दूर करके आप पौष्टिकता से भरपूर

करेले की सब्जी का आसानी से लुत्फ उठा सकते हैं।वैसे तो करेला हमारी सेहत के लिए

काफी फायदेमंद होता है। लेकिन करेले का नाम सुनकर ही लोग नाक-भौंह सिकोड़ने

लगते हैं। हालांकि इसके पीछे एक वाजिब वजह भी है। क्योंकि करेला अपने कड़वाहट

के कारण कई लोगों को नापसंद होता है। ऐसे में बच्चे का बड़े भी करेला खाना पसंद नहीं

करते हैं। जबकि करेला कई बीमारियों जैसे डायबिटीज और खून साफ करने आदि में

लाभकारी माना जाता है। ऐसे में अगर आप भी करेले की कड़वेपन के कारण इससे दूरी

बनाकर चलते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है।

बच्चे ही नहीं बड़े भी करेला खाने से करते हैं इंकार तो अपनाएं ये सिंपल टिप्स

आज इस आर्टिकल के हम आपको करेले के कड़वेपन को दूर करने के कुछ आसान टिप्स

बताने जा रहे हैं। इन टिप्स को फॉलो कर आप भी करेले को बनाते समय इसके कड़वेपन

को दूर कर सकती हैं। बल्कि इसके कड़वेपन को दूर करके आप पौष्टिकता से भरपूर करेले

की सब्जी का आसानी से लुत्फ उठा सकते हैं।करेला औषधीय गुणों से भरपूर होता है।

लेकिन इसके कड़वेपन के कारण लोग इस सब्जी से दूरी बनाकर रखते हैं। ऐसे में अगर

आप भी करेले की कड़वाहट को दूर करना चाहती हैं, तो इस सब्जी को काटकर रातभर

के लिए इसमें नमक लगाकर रखें। फिर अगले दिन इनको बनाने से पहले अच्छे से धो

लें और फिर इसकी सब्जी बनाएं। इस उपाय से करेले की कड़वाहन काफी हद तक दूर हो

जाएगी।दही भी हमारी सेहत के लिए लाभकारी होता है। बता दें कि दही में मौजूद तत्व

करेले की कड़वाहट को दूर करने में सहायक होता है। इसकी कड़वाहट को दूर करने के

लिए आप करेले को बनाने से पहले इसको छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर इनको कम

से कम एक घंटे के लिए दही में भिगोकर रखें। ऐसा करने से करेले की कड़वाहट दूर हो

जाएगी।करेले की कड़वाहट उसके ऊपरी छिलके में होता है। करेले की कड़वाहट को दूर

करने के लिए इसके ऊपर के छिलके को उतार दें। इस दौरान ध्यान रखें कि छिलका

फेंके नहीं, क्योंकि इसके छिलकों में पोषक तत्व पाए जाते हैं। छिलकों में नमक लगाकर

कुछ देर के लिए इन्हें धूप में सुखा दें। फिर इन करेले में मसाले भरकर भरवां बनाकर

फ्राई कर लें। इससे न सिर्फ करेले का कड़वापन दूर हो जाएगा और यह स्वादिष्ट भी बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »